लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः प्रेमी और 4 बच्चे की मां ने पति सुनेश्वर भुईयां को खेत में ले जाकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव को घर लाए और लगे में फंदा लगाकर छत से टांगा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2025 15:38 IST

Aurangabad: पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आई कि महिला का उसके प्रेमी के साथ पिछले ढाई साल से अफेयर चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देAurangabad: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।Aurangabad: बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।Aurangabad: आरोपी महिला चार बच्चों की मां है।

औरंगाबादःबिहार के औरंगाबाद जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव को छप्पर से लटका दिया। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उगमा पंचायत के आजाद बिगहा गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात आरोपी महिला रीता देवी ने अपने प्रेमी अरविंद भुईयां को अपने घर बुलाया था। झांसा देकर पति सुनेश्वर भुईयां को दोनों अपने साथ खेतों की तरफ लेकर गए और लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को घर ले आए और शव के लगे में फंदा लगाकर उसे छत से टांग दिया और आत्महत्या की रूप देने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी।

पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आई कि महिला का उसके प्रेमी के साथ पिछले ढाई साल से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। जिससे परेशान होकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी महिला चार बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी की शादी हाल ही में संपन्न हुई थी। उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद में पिछले कुछ दिनों के भीतर ऐसा यह दूसरा मामला है।

कुछ दिन पहले ही दाउदनगर के रहने वाले शख्स को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर स्कॉर्पियो से तब तक रौंदा जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। अभी इस घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि ऐसी ही दूसरी वारदात सामने आ गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम