लाइव न्यूज़ :

ट्रेन से उतारकर जीविका दीदी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंका, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2021 16:25 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र का मामला है. सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद उसकी हत्या कर मामले को हादसा का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी.धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी.युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक जीविका दीदी को ट्रेन से उतार कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने के बाद हत्या कर दी गई. शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया.

 

 

मृतका जीविका परियोजना के तहत कार्य कर रही थी. बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म किये जाने के बाद उसकी हत्या कर मामले को हादसा का रूप देने के लिए शव को रेल ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए. मिली जानकारी के अनुसार मृतका जीविका मित्र के पद पर काम करती थी.

परिजनों ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी. बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई. तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई. जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है.

इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी. ट्रेन में कुछ मनचले सवार थे. युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया. इसके बाद जबरन युवती को उतार ले गए. यहां से उसे रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार(खेत) में ले जाकर दुष्कर्म किया.

इसके बाद साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से उसकी हत्‍या कर दी. इधर, घर नहीं लौटने पर स्‍वजनों को चिंता हुई. महिला के लापता होने से संबंधित सूचना फेसर थाना पुलिस को दी गई थी. इसबीच शुक्रवार की देर शाम रफीगंज थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया. शव को देखते ही परिजन भड़क उठे और उन्होने आरोप लगाया कि जीविका दीदी को अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है.

आज सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया. हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद हत्‍या की गई है. साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.

हंगामे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्‍हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी. हत्‍या के तरीके का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए