लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Car Canal: सोन कैनाल नहर में कार असंतुलित होकर गिरी, पांच लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2024 15:02 IST

Aurangabad Car Canal: पुलिस द्वारा मृतकों के शव को निकलवाया गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी मृतक कहीं से पूजा करके लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में 4 पटना के बताए जा रहे हैं, जबकि एक की पहचान कार चालक के रूप में हुई है।सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे।

Aurangabad Car Canal: बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास पटना मेन सोन कैनाल नहर में एक कार असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोर भी शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को नहर में कार गिरे होने की सूचना दी गई। जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को निकलवाया गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी मृतक कहीं से पूजा करके लौट रहे थे।

मृतकों में 4 पटना के बताए जा रहे हैं, जबकि एक की पहचान कार चालक के रूप में हुई है। सभी मृतकों का शव पुलिस की निगरानी में नहर से बाहर निकाल लिया गया है और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार मृतकों में चार लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और चालक आरा का रहने वाला बताया जाता है। मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए