लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः 50 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर संदेह, पति ने भारी बर्तन से सिर पर प्रहार कर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 16:04 IST

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की बेटी ने एक रिश्तेदार को फोन किया, जिसने बाद में घर का ताला तोड़ा और महिला को अंदर मृत पाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कार्यस्थल पर भी नहीं मिली। घर पहुंची तो घर में ताला लगा मिला। हमले के बाद व्यक्ति ने घर को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गया।

औरंगाबादः  महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के चलते उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता रविवार सुबह औरंगाबाद शहर के राहुल नगर इलाके स्थित अपने घर में मृत मिली।

घर बाहर से बंद था। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति को उसके चरित्र पर शक था और उसने कथित तौर पर भारी बर्तन से उसके सिर पर प्रहार किया। सतारा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने ‘बताया कि हमले के बाद व्यक्ति ने घर को बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गया।

अधिकारी के अनुसार, सुबह जब महिला की बेटी उसे काम पर साथ ले जाने के लिए उसके घर पहुंची तो घर में ताला लगा मिला। महिला कार्यस्थल पर भी नहीं मिली। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की बेटी ने एक रिश्तेदार को फोन किया, जिसने बाद में घर का ताला तोड़ा और महिला को अंदर मृत पाया।

वहीं, एक अन्य घटना में शहर के हिमायत बाग इलाके में 30 से 35 वर्ष की आयु के एक व्यक्ति का आंशिक रूप से झुलसा हुआ शव मिला। बेगमपुरा पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को रविवार देर रात करीब 1.30 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने शव को देखा था। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

महाराष्ट्र: पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने विवाहेतर प्रेम संबंध के संदेह में 2018 में अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में 50 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश (कल्याण) शौकत गोरवाडे ने शनिवार को यह फैसला सुनाया और दोषी संतोष शेल्के पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक सचिन कुलकर्णी ने अदालत से कहा कि ठाणे में साहपुर तालुक के भीरवाडी गांव के रहने वाले संतोष ने 30 अप्रैल, 2018 को अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य से संबंध है। महिला एक दिन पहले काम के लिए गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी।

बाद में गांव में उसका शव मिला, उसकी गर्दन और मुंह पर साड़ी लिपटी हुई थी। अदालत ने कहा कि अभियोजन ने आरोपी के खिलाफ सभी आरोप संदेह से परे साबित कर दिए हैं। अभियोजन के अनुसार, अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया और सजा सुनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप