लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः 22 वर्षीय मां ने छह साल की बेटी और चार साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या की, महिला ने खुद रिश्तेदारों को फोन किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 12:00 IST

पुलिस निरीक्षक प्रशांत पोतदार ने कहा कि महिला ने अपनी छह साल की बेटी और चार साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने खुद कुछ रिश्तेदारों को फोन किया।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई है।

औरंगाबादः महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 22 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार तड़के सादात नगर इलाके में हुई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उसके ऐसा करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस निरीक्षक प्रशांत पोतदार ने कहा कि महिला ने अपनी छह साल की बेटी और चार साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बच्चे सोमवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, जिसके बाद महिला ने खुद कुछ रिश्तेदारों को फोन किया।

जो बेसुध बच्चों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोतदार ने कहा कि पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई है। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान के उदयपुर में बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

राजस्थान के उदयपुर शहर में बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38 वर्षीय राजेंद्र उर्फ राजू तेली अपनी दुकान के बाहर खड़ा था कि दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के तुरंत बाद, उसके परिवार के सदस्य और हिंदू संगठनों के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास शर्मा ने बताया, ‘‘सोमवार रात राजेंद्र की उनकी दुकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई।’’ उन्होंने बताया कि गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceमहाराष्ट्रऔरंगाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?