लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीवान के महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश, खुद की सुरक्षा के लिए लड़की ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2023 17:55 IST

बता दें कि पीड़ित महिला खिलाड़ी अमेरिका में आयोजित पहले स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड कप-2022 में भारत यूनिफाइएड फीमेल फुटबॉल टीम की तरफ से खेलनेवाली टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं उसने बिहार स्टेट फुटबॉल टीम की तरफ से उड़ीसा में भी खेली है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान जिले में महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म का प्रयास की गई है। यही नहीं आरोपी द्वारा लड़को को जान से मारनी की भी धमकी दी गई है। ऐसे में फुटबॉलर ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।

पटना:बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, छिनतई, लूट और बलात्कार की घटनाएं निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के सीवान जिले से निकल कर सामने आया है, जहां इंटरनेशनल स्तर पर भारत को पदक दिलाने वाली महिला फुटबॉलर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। 

आरोप है कि आरोपी ने उसे जबर्दस्ती घसीटते हुए खेत की तरफ ले गया। लेकिन महिला खिलाड़ी के शोर की वजह से दूसरे लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान और इज्जत बच सकी है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मैरवा थाना क्षेत्र की है, जहां 20 साल की महिला खिलाड़ी ने डीएम अमित कुमार पांडेय से मिलकर शिकायत है कि उसके साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने गंदे कामों को अंजाम देने की कोशिश की है। पीड़िता ने बताया कि वह बिहार के अलावा देश के कई भागों में फुटबॉल खेल चुकी है। 

वह स्पेशल ओलिंपिक खेलने अमेरिका तक भी गई है और कई मेडल भी जीते हैं। वह सीवान के ही एक खेल एकेडमी की स्टार फुलबॉलर है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह गांव में ही टहल रही थी। 

पीड़िता को दी गाली, दुष्कर्म करने की दी धमकी

इसी दौरान गांव के ही बिट्टू कुमार यादव ने उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए सरसों के खेत में ले गया और फिर जबर्दस्ती करने की कोशिश की। यही नहीं पीड़िता को गाली देते हुए यह भी कहा है कि तुम ज्यादा खिलाड़ी बनती हो, इज्जत लूट लेंगे। 

हालांकि उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और इसके बाद उसकी चीख सुनकर आसपास की महिलाएं खेत की तरफ दौड़ीं। गांव की महिलाओं को पास आता देख आरोपी ने उसके सिर और सीने पर लात-घूंसों से पीटा और फिर वहां से भाग गया था। 

कार्रवाई के लिए पीड़िता ने डीएम से की है मुलाकात

आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता ने डीएम अमित कुमार पांडेय से मुलाकात की आवेदन दी है। वही डीएम ने भी सुरक्षा के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश-विदेश में खेल चुकी है पीड़िता

बता दें कि पीड़िता बिहार फुटबॉल टीम की सदस्य है और वह कई बार नेशनल लेवल पर बिहार की ओर से खेल भी चुकी है। पीड़िता अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता को खिलाड़ी बनाने में उसके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। 

ऐसे में उसके पिता ने भी पूरा सहयोग किया है। पीड़ित महिला खिलाड़ी अमेरिका में आयोजित पहले स्पेशल ओलंपिक यूनिफाइड कप-2022 में भारत यूनिफाइएड फीमेल फुटबॉल टीम की तरफ से खेलनेवाली टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं उसने बिहार स्टेट फुटबॉल टीम की तरफ से उड़ीसा में भी खेली है। राजस्थान में आयोजित 65 वें नेशनल स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट में भी उसने बेहतर प्रदर्शन भी की थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली