लाइव न्यूज़ :

अतीक हत्याकांड में SIT ने बांदा से आरोपी लवलेश तिवारी के 3 दोस्तों को हिरासत में लिया, अतीक गिरोह का इनामी शूटर भी गिरफ्तार, छापेमारी जारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 20, 2023 11:25 IST

Atiq-Ashraf killing: कौशांबी के एएसपी समर बहादुर ने बताया कि गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में छापेमारी की गई। कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की 5 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी।हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बुधवार पुलिस ने अतीक अहमद गिरोह के 50,000 रुपये के इनामी शूटर असद कालिया को भी गिरफ्तार किया। 

Atiq-Ashraf killing: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी लवलेश तिवारी के तीन दोस्तों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यूपी के बांदा से गिरफ्तार किया है। तीनों को बांदा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी टीम बुधवार हमीरपुर और कासगंज भी पहुंची थी।

कौशांबी के एएसपी समर बहादुर ने बताया कि गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में छापेमारी की गई। कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान करीब 2 घंटे तक चला। अधिकारी ने कहा कि अभियान में एक ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया। ऑपरेशन आज सफल साबित नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद के मारे जाने के कुछ दिनों बाद, माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को 5 अप्रैल की रात प्रयागराज में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय मार दिया गया था। अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी था।

हत्या के तीन आरोपियों में एक लवलेश तिवारी भी है जिसके दोस्तों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। बाकी को दो आरोपी अरुण मौर्य और सनी सिंह के रूप में हुई है। तीन आरोपी फर्जी पत्रकार बनकर आए और पुलिस घेरे के बीच अतीक और उसके भाई को गोलियों से भून डाला। मामले में यूपी सरकार ने एक इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसवालों को निलंबित कर दिया है। वहीं अतीक के आरोपियों को प्रयागराज की एक अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं बुधवार प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद गिरोह के 50,000 रुपये के इनामी शूटर असद कालिया को गिरफ्तार किया।  कालिया के पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, असद कालिया के खिलाफ करेली थाना में मुकदमा हत्या का प्रयास सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि वह वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, असाद कालिया को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला