लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद के रिश्तेदारों ने कब्जाई थी वक्फ की संपत्ति, तीन मंजिला भवन पर चला बुलडोजर, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2024 11:38 IST

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद के भाई (दिवंगत) अशरफ की पत्नी ज़ैनब फातिमा और उसके रिश्तेदारों के एक निर्माणाधीन अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई गुरुवार, 20 जून को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद के रिश्तेदारों के एक निर्माणाधीन अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया संबंधित भूखंड एक वक्फ संपत्ति थी जिसे "फर्जी दस्तावेजों" का उपयोग करके "कब्जा" किया गया था पिछले साल 18 नवंबर को पुरा मुफ्ती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था

प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने दिवंगत गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद के भाई (दिवंगत) अशरफ की पत्नी ज़ैनब फातिमा और उसके रिश्तेदारों के एक निर्माणाधीन अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई गुरुवार, 20 जून को की गई।  प्राधिकरण ने कहा है कि  संबंधित भूखंड एक वक्फ संपत्ति है जिसे "फर्जी दस्तावेजों" का उपयोग करके "कब्जा" किया गया था। इस संपत्ति पर पीडीए ने नोटिस दिया था लेकिन आरोपी स्वामित्व साबित करने में विफल रहे।

वक्फ बोर्ड के कार्यवाहक माबूद अहमद की शिकायत के आधार पर पिछले साल 18 नवंबर को पुरा मुफ्ती पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया था कि सैयद मोहम्मद एजाज नाम के व्यक्ति ने प्रयागराज जिले के अकबरपुर सल्लाहपुर में अपनी पैतृक संपत्ति का कई बीघे हिस्सा वक्फ को दान कर दिया था और अब वह अमेरिका में बस गए हैं। इस वक्फ संपत्ति के केयरटेकर मोहम्मद असियाम ने माबूद अहमद को जमीन की देखभाल का काम सौंपा था। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक माबूद अहमद ने यह भी दावा किया कि वह लगभग छह महीने तक "कैंसर के इलाज" के लिए बाहर थे। इसी दौरान मोहम्मद असियाम और उनकी पत्नी जिन्नात ने अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, अशरफ की पत्नी ज़ैनब, उनके भाई ज़ैद को लगभग 50 करोड़ रुपये की कई बीघे वक्फ संपत्ति दे दी। इसके लिए  सद्दाम और अतीक के दो अन्य रिश्तेदारों ने फर्जी दस्तावेज़ का उपयोग किया।  उन्होंने आरोप लगाया कि यह जमीन दूसरे व्यक्तियों को बेच दी, जहां निर्माण कार्य हो चुके हैं या हो रहे हैं। 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने वापस लौटने के बाद वक्फ संपत्ति हड़पने पर आपत्ति जताई तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में दावा किया गया है कि प्रयागराज मंडलायुक्त के निर्देश के बाद आरोपों की जांच भी की गई, जो सही पाए गए तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत जीशान फातिमा नामक व्यक्ति के कब्जे में थी जिस पर बुलडोजर चला। जमीन वक्फ की होने की शिकायत के बाद प्राधिकरण ने जीशान फातिमा को नोटिस दिया था। बता दें कि ज़ैनब फातिमा लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए भाग रही है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसके भाई ज़ैद और सद्दाम कई मामलों में आरोपी हैं और जेल में बंद हैं। 

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?