लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद को जेल में मिला खेती करने और पशुओं की देखभाल करने का काम, काम के बदले रोज 25 रुपये दिए जाएंगे

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 2, 2023 16:35 IST

साबरमती जेल में अतीक अहमद का बैंक अकाउंट भी खोला गया है। अतीक को अकुशल कामगारों की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए उसे जेल में बढ़ई का काम करने के अलावा खेती में हाथ बटाना होगा और पशुओं की देखभाल भी करनी होगी। अतीक को जेल में किए गए काम के बदले रोज 25 रुपये दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद को अब एक कैदी की तरह जीवन बिताना पड़ेगाजेल में मिला खेती करने और पशुओं की देखभाल करने का कामअतीक को जेल में किए गए काम के बदले रोज 25 रुपये दिए जाएंगे

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा के बाद साबरमती जेल में सजा काटने पहुंचे अतीक अहमद को अब एक सामान्य कैदी की तरह जीवन बिताना पड़ेगा। जिस अतीक अहमद के एक इशारे पर बड़े-बड़े काम चंद मिनटों में निपटा दिए जाते थे उस अतीक को जेल में झाड़ू लगानी पड़ेगी। अतीक को अकुशल कामगारों की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए उसे जेल में बढ़ई का काम करने के अलावा खेती में हाथ बटाना होगा और पशुओं की देखभाल भी करनी होगी।

साबरमती जेल में अतीक अहमद का बैंक अकाउंट भी खोला गया है। अतीक को जेल में किए गए काम के बदले रोज 25 रुपये दिए जाएंगे। अगर अतीक को कुशल कामगार की श्रेणी में रखा जाता तो उसे रोज 40 रुपये मिलते। अतीक को कैदी के रूप में जेल में दो जोड़ी कपड़े भी मिले हैं। सजायाफ्ता कैदियों के पक्के बैरेक में सजा काट रहे अतीक को अब खाना भी जेल का ही खाना होगा। खाने में रोटी, दाल और चावल मिलेगा। माफिया अतीक को कैदी नंबर 17052 दिया गया है और इसी के साथ ये उसकी नई पहचान होगी। इससे  पहले अतीक का खाना जेल से बाहर से आता था और वह अपने मन से कपड़े पहनता था अपने मन का खाना खाता था, लेकिन अब ये सब बदल गया है।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के परिवार और सहयोगियों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी भी मिली है। एसटीएफ ने गैंगस्टर अतीक अहमद के साले अखलाक को मेरठ से गिरफ्तार किया है। अखलाक को अतीक अहमद के शूटरों को पनाह देने तथा शूटरों को भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अखलाक उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अखलाक ने उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर और अतीक अहमद के बेटे असद को भगाने में मदद की थी। 

टॅग्स :अतीक अहमदजेलक्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?