लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद और अशरफ का कैमरे के सामने मर्डर! पत्रकार बनकर पहुंचे थे तीन हत्यारे, मीडिया से बात करने के दौरान दागी गई गोलियां

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2023 09:45 IST

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले हमलावर पत्रकार बनकर पहुंचे थे। अतीक और अशरफ की हत्या शनिवार रात 10 बजे के करीब उस समय की गई, जब पुलिस दोनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात हत्या की गई, तीन हमलावरों ने चलाई गोलियां।हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के तौर पर हुई है।तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये थे, इन्होंने अपने गले में एक-एक पहचान पत्र भी लटका रखा था।

प्रयागराज: गैंगस्टर से नेता बने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।  घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। प्रयागराज में गोलीबारी की यह घटना रात करीब 10 बजे की हुई। मर्डर की ये पूरी घटना कैमरे में दर्ज हो गई।

दरअसल, इस घटना को हमलावरों ने अंजाम उस समय दिया जब मेडिकल जांच के लिए पुलिस अतीक और अशरफ को अस्पताल ले जा रही थी। उस समय मीडियाकर्मी भी उनके साथ चल रहे थे।

पत्रकार बनकर हत्या के लिए पहुंचे थे हमलावर

अतीक और अशरफ पर गोलियां बरसाने वाले तीनों हमलावरों ने तत्काल घटनास्थल पर ही सरेंडर-सरेंडर चिल्लाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर तीन पिस्तौल, एक मोटर साइकिल, एक वीडियो कैमरा और एक न्‍यूज चैनल का लोगो पड़ा मिला है। अंदेशा है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये थे और पूरी घटना को अंजाम दिया। इन्होंने अपने गले में एक-एक पहचान पत्र भी लटका रखा था।

हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार इस घटना में उसके एक सिपाही मान सिंह को भी गोली लगी है।

बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में सुनवाई के लिए प्रयागराज लाया गया था। इससे पहले झांसी में 13 अप्रैल को अतीक अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे। असद अहमद का शव शनिवार सुबह प्रयागराज में ही कसारी मसारी कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दफनाया गया, जबकि उसके साथी गुलाम का शव शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला