लाइव न्यूज़ :

शेयर कारोबार घोटाला मामला: STF को बड़ी कामयाबी, जालसाजी में अभिनेत्री, उनके पति गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 14:44 IST

अभिनेत्री एवं कोरियोग्राफर ने कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों को एक वीडियो संदेश भेज कर दावा किया था कि वह आत्मसमर्पण करेंगी और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी। कंपनी के मालिक फुकन ने कथित रूप से निवेशकों को धोखा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ ने उन्हें डिब्रूगढ़ में हिरासत में लिया है और उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगाडीजीपी ने हालांकि दोनों के नाम का जिक्र नहीं कियामामले में 22 वर्षीय विशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद दंपति एवं चार अन्य को नोटिस जारी किया

गुवाहाटी: करोड़ों रुपए के ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले में गुरुवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) द्वारा हिरासत में ली गईं असमिया अभिनेत्री, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमी बोरा एवं उनके पति को डिब्रूगढ़ में पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रेड्डी ने यहां पत्रकारों से कहा, "एसटीएफ (STF) ने उन्हें डिब्रूगढ़ सदर थाने में दर्ज शेयर कारोबार घोटाले से संबंधित मामले को लेकर पुलिस को सौंपा।" उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच करेगी और बोरा और उनके पति तार्किक बोरा का विस्तृत बयान दर्ज करेगी, दोनों पिछले 11 दिन से फरार थे। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पूर्व मीडिया को बताया था कि एसटीएफ ने उन्हें डिब्रूगढ़ में हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. पी. सिंह ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर दोनों की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "उनका खेल खत्म हुआ। टीम एसटीएफ को बधाई।"

इस तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। डीजीपी ने हालांकि दोनों के नाम का जिक्र नहीं किया। मामले के मुख्य आरोपी 22 वर्षीय विशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद दंपति एवं चार अन्य को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद इन सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। 

अभिनेत्री एवं कोरियोग्राफर ने कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों को एक वीडियो संदेश भेज कर दावा किया था कि वह आत्मसमर्पण करेंगी और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी। कंपनी के मालिक फुकन ने कथित रूप से निवेशकों को धोखा दिया था।

फुकन को पिछले सप्ताह उसके मैनेजर के साथ डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि फुकन ने कथित तौर पर बोरा पर खूब पैसा खर्च किया था, जिसमें राजस्थान के उदयपुर में उनकी हाई-प्रोफाइल शादी भी शामिल थी। आरोपों के संबंध में जांच का जिम्मा अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने संभाला और विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। 

टॅग्स :ऑनलाइनशेयर बाजारअसमनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSEBSEBSE SensexNSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी