लाइव न्यूज़ :

असम में शर्मनाक घटना, 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों के कपड़े उतरवाने की कोशिश की

By भाषा | Updated: June 10, 2019 08:32 IST

एफआईआर के अनुसार प्राथमिकी के अनुसार, मंडली की महिला डांसरों को दर्शकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें कथित तौर पर अपने कपड़े उतारकर नाचने के लिए कह रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने की महिला डांसर्स से बदसलूकीपुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार

असम के कामरूप जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने महिला डांसरों को कथित रूप से अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चायगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ सांस्कृतिक मंडली द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद रविवार को शाहरुख खान और सुभान खान नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, मंडली की महिला डांसरों को दर्शकों ने परेशान करना शुरू कर दिया। लोग उन्हें कथित तौर पर अपने कपड़े उतारकर नाचने के लिए कह रहे थे। डांसर वहां से भागने में सफल रहीं और उस दौरान उनके वाहनों पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही है।

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला