लाइव न्यूज़ :

असम: DIG विवेक राज सिंह का मोबाइल झपट्टामार बदमाशों ने छीना, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, जानिए पूरी वारदात

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 24, 2023 11:44 IST

असम की राजधानी गुवाहाटी में बाइक सवार उच्चकों ने सरेआम दिनदहाड़े डीआईजी का मोबाइल छीन लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी में बाइक सवार उच्चकों ने सरेआम दिनदहाड़े डीआईजी का मोबाइल छीनाघटना के बाद से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, चोरों को गिरफ्तार के लिए चल रही है छापेमारीयह घटना गुवाहाटी के उलुबरी में मजार रोड पर हुई, जहां आईपीएस अधिकारियों का आवास है

गुवाहाटी:असम की राजधानी गुवाहाटी में बाइक सवार उच्चकों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुलिस महकमे के आला अफसर का मोबाइल दिन-दहाड़े लूट लिया। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और झपट्टामारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही है लेकिन उसके हाथ अभी तक बैरंग हैं।

इस संबंध में गुवाहाटी के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था के डीआईजी विवेक राज सिंह बीते रविवार की सुबह अपने सरकारी आवास से चहलकदमी के लिए सड़क पर निकले थे, तभी वो अपराधियों के छीनैती का शिकार हो गये।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बाइक सवार बदमाश डीआईजी सिंह के बेहद करीब से गुजरे। उस दौरान वो किसी से मोबाइल फोन के जरिये बात कर रहे थे। तभी अचानक पीछे बैठा बाइक सवार ने छीन लिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना गुवाहाटी के उलुबरी में मजार रोड पर हुई, जो असम पुलिस मुख्यालय के पास है। इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात है कि वारदात की जगह पर सूबे के कई शीर्ष आईपीएस अधिकारियों का आधिकारिक आवास है।

इस संबंध में पानबाजार एसीपी पृथ्वीराज राजखोवा ने कहा, "घटनास्थल पलटनबाजार पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। हम मामले को देख रहे हैं। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।''

हालांकि पुलिस ने मामले के संबंध में अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। मालूम हो कि बीते 19 जुलाई को संदिग्ध चोरों ने गुवाहाटी के हेंगरबारी इलाके में इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका के आवास में कथित तौर पर तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम दिया था और उस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 

टॅग्स :असमGuwahatiक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम