लाइव न्यूज़ :

असम: भाजपा की महिला नेता ने अंतरंग तस्वीरें वायरल होने के बाद दी जान, पार्टी ने घटना में शामिल नेता को किया निष्कासित

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 13, 2023 12:14 IST

असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की महिला नेता की कथित आत्महत्या के मामले में शामिल पार्टी के एक नेता को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम भाजपा किसान मोर्चा की महिला नेता ने अंंतरंग तस्वीरें वायरल होने पर दी जान भाजपा ने महिला नेता की कथित आत्महत्या के मामले में पार्टी के नेता को किया तत्काल निष्कासितजिस नेता को पार्टी ने निकाला गया है, वह महिला नेता की कथित आत्महत्या मामले में शामिल है

गुवाहाटी:असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी की महिला नेता की कथित आत्महत्या के मामले में शामिल पार्टी के एक नेता को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिस नेता को पार्टी ने निकाला है, उस पर आरोप है कि वह महिला नेता की कथित आत्महत्या मामले में पर शामिल था।

खबरों के अनुसार बीते शुक्रवार को असम भाजपा किसान मोर्चा की एक महिला नेता ने गुवाहाटी शहर में स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर उस समय आत्महत्या कर ली, जब आरोपी नेता के साथ उनकी कथित अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता महिला नेता को शक था कि आरोपी नेता ने जानबूझकर उन्हें बदनाम करने के इरादे से वह तस्वरें वायरल की हैं और इस कारण उन्होंने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना में सत्तापक्ष के नेता के शामिल होने के कारण पुलिस बेहद संभलकर मामले की जांच कर रही है।

इसके साथ ही इस घटना के विषय में न तो पुलिस विभाग के अधिकारी और न ही सत्ताधारी भाजपा के नेता ज्यादा कुछ बोलने को तैयार हैं।

असम भाजपा की ओर से इस संबंध में बीते शनिवार को महज एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें महिला नेता के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे पार्टी के नेता को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

वहीं पुलिस का केवल इतना कहना है कि वह मामले की बेहद गंभीरता से पड़ताल कर रही है और केस की जांच में मिलने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर कानून प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाअसमBJPक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?