लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाला आश्रम मालिक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: July 11, 2020 05:24 IST

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्राधिकारियों ने पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को इस संबंध में सूचना दे दी है। भूषण ने 2008 में यह आश्रम बनाया था। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसे फंसाया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल में एक आश्रम के मालिक को चार बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें व अन्य को मजदूरी करने के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आश्रम के मालिक और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लखनऊः मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रताल में एक आश्रम के मालिक को चार बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें व अन्य को मजदूरी करने के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज को आश्रम से भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया। 

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में आश्रम के मालिक और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने कहा कि सात जुलाई को चाइल्डकेयर हेल्पलाइन की एक टीम और पुलिस ने आठ बच्चों को यहां से बचाया। 

उन्होंने कहा कि बाद में दो अन्य को भी यहां से बचाया गया। ये सभी बच्चे सात से दस साल के हैं और सभी त्रिपुरा, मिजोरम और असम के हैं। बच्चों को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच में चार बच्चों के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। इसी बीच उपसंभागीय मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बच्चों का बयान दर्ज किया। 

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्राधिकारियों ने पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को इस संबंध में सूचना दे दी है। भूषण ने 2008 में यह आश्रम बनाया था। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसे फंसाया जा रहा है। 

अभियोजन पक्ष के वकील दिनेश शर्मा ने कहा कि भूषण और सह आरोपी बालकिशन मोहन दास को विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से भूषण को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला