लाइव न्यूज़ :

मुख्य आरोपी जितेंद्र, इशान और अरमान ने मोटरसाइकिल से पीछा कर रोका और लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास 20 वर्षीय छात्रा पर तेजाब हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2025 20:54 IST

Ashok Vihar: मुख्य आरोपी की पहचान मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है, जहां पीड़िता भी रहती है। जितेंद्र के साथ इशान और अरमान भी थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी और दो साथियों ने मोटरसाइकिल से पीछा करके उसे रोक लिया। चेहरा बचाने के लिए हाथ ऊपर उठाए, जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए।हमले के तुरंत बाद तीनों युवक मौके से भाग गए।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास रविवार को 20 वर्षीय एक छात्रा पर उसका पीछा कर रहे एक व्यक्ति और उसके साथियों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसके हाथ जल गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह उस समय हुई, जब पीड़िता अतिरिक्त कक्षा के लिए अपने कॉलेज की ओर जा रही थी। वह एक निजी संस्थान में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने एक बयान में कहा, “आरोपी और उसके दो साथियों ने मोटरसाइकिल से पीछा करके उसे रोक लिया।

मुख्य आरोपी की पहचान मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है, जहां पीड़िता भी रहती है। जितेंद्र के साथ इशान और अरमान भी थे।” छात्रा के बयान के मुताबिक, इशान ने अरमान को एक बोतल थमाई, जिसने उस पर तेजाब फेंक दिया। बयान के अनुसार, छात्रा ने अपना चेहरा बचाने के लिए हाथ ऊपर उठाए, जिससे उसके दोनों हाथ झुलस गए।

बयान में कहा गया है, “हमले के तुरंत बाद तीनों युवक मौके से भाग गए। छात्रा को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया।” अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि जितेंद्र कई महीनों से छात्रा का पीछा कर रहा था और लगभग एक महीने पहले दोनों के बीच कथित तौर पर जबर्दस्त बहस हुई थी,

जिसके बाद वह छात्रा को और परेशान करने लगा था। अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं (जिनमें तेजाब हमले से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) ने कहा, “आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।”

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम