लाइव न्यूज़ :

Aryan Khan Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को जमानत नहीं, बंबई उच्च न्यायालय में बुधवार को फिर सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2021 07:20 IST

Aryan Khan Drugs Case: बंबई उच्च न्यायालय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बुधवार को भी सुनवाई जारी रखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी अरबाज मर्चेंट के साथ आर्थर रोड जेल में बंद है। मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है। 20 दिनों से अधिक समय से जेल में रखा गया है।

Aryan Khan Drugs Case: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत द्वारा उन्हें जमानत देने से इनकार करने के बाद उच्च न्यायालय का रुख किया था। मुंबई के तट के पास एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी द्वारा अपनी दलीलें रखने के बाद अदालत ने सुनवाई कल तक (27 अक्टूबर) के लिए स्थगित कर दी। स्टार किड की जमानत अर्जी के खिलाफ एनसीबी द्वारा अपना जवाब सौंपे जाने के बाद हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की।

एनसीबी ने जमानत का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि "आर्यन न केवल नशीली दवाओं का उपभोक्ता है, बल्कि मादक पदार्थों की तस्करी, गवाहों से छेड़छाड़ में भी शामिल है।"  फिलहाल वह एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट के साथ आर्थर रोड जेल में बंद है। जबकि, मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है।

न्यायमूर्ति एन. वी. सांबरे ने मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई की। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पास 23 वर्षीय आर्यन के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है और उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया था और 20 दिनों से अधिक समय से जेल में रखा गया है।

वरिष्ठ वकील रोहतगी ने कहा, ‘‘नशा करने का कोई साक्ष्य नहीं है, मादक पदार्थ जब्त नहीं हुआ और तथाकथित षड्यंत्र तथा उकसाने में उनकी संलिप्तता के कोई साक्ष्य नहीं हैं, जैसा कि एनसीबी ने आरोप लगाया है।’’ रोहतगी ने अपनी दलीलें पूरी कर लीं, जिसके बाद अदालत ने कहा कि वह सह आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई जारी रखेगी।

अदालत बुधवार को एनसीबी की तरफ से पेश होने वाले अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल अनिल सिंह की भी दलीलें सुनेगी। आर्यन खान को तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस मामलों एक की विशेष अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानMumbai High CourtSameer WankhedeMukul Rohatgi
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला