लाइव न्यूज़ :

बलात्कारियों को थाने से निकालकर जिंदा जलाया, 12 वर्षीय बच्ची के रेप और मर्डर का था आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2018 11:53 IST

अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में भीड़ ने दो बलात्कारियों को बीच बाजार में जिंदा जला दिया है।

Open in App

ईटानगर, 20 फरवरी. अरुणाचल प्रदेश में भीड़ ने 12 वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या के दो आरोपियों को पुलिस थाने से निकालकर जिंदा जला दिया। भीड़ ने दोनों आरोपियों को थाने से निकालकर बुरी तरह पिटाई की और बाद में उन्हें जला दिया।आरोपी मृतकों की पहचान संजय सबर, जो कि 30 साल का है और जगदीश लोहार, जिसक उम्र 25 साल बताई जा रही है।

असम से चाय बगान में काम करने आए थे आरोपी

ये मृतक असम से अरुणाचल के चाय बागानों में काम करने के लिए आए हुए थे। हिन्दूस्तान टाइम्स को ईस्टर्न रेंज के डीआईजी अपुर बितिन ने बताया कि ये घटना 19 फरवरी सोमवार की है। दोपहर के 12 बजे तकरीबन हजार की संख्या में लोगों ने पुलिस लॉकअप पर हमला कर रेप के दो आरोपियों को बाहर निकाल लिया। आरोपियों को भीड़ से बचाने के लिए पुलिस बल ने काफी जोर दिया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इन्होंने बताया कि इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। 

इस बात का था आरोप 

दोनों युवक जगदीश लोहार( 25) , संजय सबर ( 30) पर आरोप लगा था कि अरुणाचल के नमगो गांव में रहने वाली एक 12 साल बच्ची का इन्होंने रेप करके मौत के घाट उतार दिया। लड़की 12 फरवरी से गायब थी। गायब होने के 5 दिन बाद 17 फरवरी को बच्ची का शव चाय के एक बगान में मिला। बच्ची का शव क्षत-विक्षत मिला था। सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने जिसके बाद छान-बीन करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद गुस्साए ग्रामिणों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

मुख्‍यमंत्री ने कानून हाथ में लेने की निंदा की

इस पूरी घटना पर अरुणाचल के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडु ने कहा , 'बच्ची से बलात्कार और हत्या की घटना 'बर्बर और अमानवीय' है। इस पर भीड़ का उग्र होना भी काफी  'दुर्भाग्यपूर्ण' है। मैंने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।' मुख्‍यमंत्री पेमा खांडु ने आगे कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने भीड़ के द्वारा कानून हाथ में लेने की भी कड़ी निंदा की है।

 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह