लाइव न्यूज़ :

बरेली में 15 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाला अध्यापक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2018 16:11 IST

हाईस्कूल में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा ने अक्टूबर 2017 में कोचिंग में प्रवेश लिया था। आरोप है कि दीपक ने पहली बार 17 नवंबर 2017 को छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था।

Open in App

बरेली, 14 जून: बरेली शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में कोचिंग संस्थान चलाने वाले एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को कक्षा दस में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सात माह का गर्भ होने पर छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को पूरे मामले का पता चला। पीड़ित परिवार ने कल रात इस मामले की तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे कल रात ही गिरफ्तार कर लिया।

शहर के थाना प्रेमनगर के गुलाबनगर में चेतराम फाटक निवासी दीपक सक्सेना निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है। शाहबाद दीवानखाना में वह दीपक सरस्वती कॉमर्स कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा ने अक्टूबर 2017 में कोचिंग में प्रवेश लिया था। आरोप है कि दीपक ने पहली बार 17 नवंबर 2017 को छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था।

लड़की ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया क्योंकि उसे उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। बरेली के एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर प्रेमनगर थाने में कोचिंग टीचर दीपक के खिलाफ पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए