लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, आरोपी के पास से मिली चोरी की बाइक और पिस्तौल

By अंजली चौहान | Updated: July 29, 2023 18:09 IST

पुलिस ने कथित अपराधी की पहचान 23 वर्षीय पवन उर्फ ​​पूना के रूप में की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तारबदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़घटना शुक्रवार तड़गे की है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की स्पेशल टीम ने गोगी गैंग के एक सदस्य को इस गोलीबारी में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल और बाइक बरामद हुई है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 23 वर्षीय पवन उर्फ ​​पूना के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी स्थल से एक पिस्तौल और एक जिंदा गोली और एक चोरी की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से कम से कम तीन गोलियां चलीं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (बाहरी-उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, "पवन द्वारा दो गोलियां चलाई गईं और पुलिस ने एक गोली मारी, जो उसके दाहिने पैर में लगी, छापेमारी दल में से कोई भी घायल नहीं हुआ।"

गोगी गैंग का सदस्य पवन 

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सिंह ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला पवन गोगी गैंग के सदस्यों में से एक है, जिसका सरगना दिल्ली का सबसे कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी था। सिंह ने कहा, पवन बाहरी उत्तरी जिले में गिरोह द्वारा की गई जबरन वसूली और डकैतियों में शामिल है।

डीसीपी सिंह ने बताया कि हमारी स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली कि पवन शुक्रवार देर रात मोटरसाइकिल पर लाल फ्लैट्स से बवाना जाने वाली सड़क से गुजर रहा होगा। इसके बाद एक जाल बिछाया गया और आधी रात के आसपास, संदिग्ध को अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया।

डीसीपी ने कहा, जैसे ही संदिग्ध को रुकने के लिए कहा गया, उसने तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया।

सिंह ने कहा, पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए दौड़ी और तभी पवन घबरा गया, उसने पिस्तौल निकाली और उन पर दो राउंड फायरिंग की। हालांकि, बदमाश की गोली से पुलिस टीम का कोई घायल नहीं हुआ। 

अधिकारी ने कहा कि टीम द्वारा आत्मरक्षा में एक गोली चलाई गई जो पवन के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद, उसे काबू कर लिया गया और उसकी बंदूक जब्त कर ली गई। मोटरसाइकिल इस साल की शुरुआत में एक डकैती के दौरान अलीपुर इलाके से चोरी हुई पाई गई थी।

बता दें कि पवन पर पुलिस कर्मियों को मारने का प्रयास करने और उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था। डीसीपी ने कहा, पवन के खिलाफ बवाना पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 353 और 307 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसएनकाउंटरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO