लाइव न्यूज़ :

'पापा ने कई महीनों तक किया रेप, मां चुप रही, छोटी के साथ भी करना चाहते थे', सेना के जवान पर 17 वर्षीय बेटी ने लगाए संगीन आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2019 12:50 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने भी उसके आरोपी पिता की इस करतूत में साथ दिया है। आरोपी को रविवार (6 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने पुलिस को सबूत के तौर पर ऑडियो टेप भी दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल यौन शोषण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले आर्मी के जवान को पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आर्मी का जवान जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था। आर्मी का जवान पिछले कुछ महीनों से अपनी बेटी का रेप कर रहा है। आरोपी जवान दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में अपने घर मेरठ आया हुआ था, तब भी उसने अपनी बेटी के साथ रेप किया। पीड़िता बेटी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला तब किया, जब उसका आरोपी पिता उसकी छोटी बहन का भी रेप करने की कोशिश कर रहा था। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 17 साल की पीड़िता ने कहा, मेरे पिता ने जो मेरे साथ किया, मैंने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने मेरी छोटी बहन के साथ रेप करने की कोशिश की, जो मैं नहीं देख सकती थी, इसलिए मैंने अपने पिता को सबक सिखाने के लिए पुलिस में जाकर शिकायत की है। 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मां ने भी उसके आरोपी पिता की इस करतूत में साथ दिया है। आरोपी को रविवार (6 अक्टूबर) को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कोर्ट में उसे पेश कर सोमवार (7 अक्टूबर) को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।  

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीड़िता की मां की इस घटना में कितनी भागीदारी है। पीड़िता ने पुलिस को सबूत के तौर पर ऑडियो टेप भी दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल यौन शोषण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मां ने पूछताछ में बताया है कि उसने जब भी बेटी के यौन-उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है, आरोपी उसको पीटता था। पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपी पिता पिछले दो सालों से बेटी को अश्लील मैसेज भी करता था। 

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?