लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में पुर्तगाली महिला से छेड़छाड़ के आरोप में सेना का जवान हुआ गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 22:31 IST

सेना के जवान सतीश टी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि उसने 14 फरवरी 2019 को कल्याण और कसारा स्टेशनों के बीच गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक पुर्तगाली महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुर्तगाली महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना 14 फरवरी 2019 को गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में हुईकेरल का रहने वाला सेना का जवान सतीश टी पीड़िता के साथ उसी डिब्बे में यात्रा कर रहा थागिरफ्तारी के डर से आरोपी ने सेशन कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी

ठाणेः महाराष्ट्र के कल्याण में रेलवे पुलिस ने तीन साल पहले एक्सप्रेस ट्रेन में विदेशी नागरिक से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

मामले में बुधवार जानकारी देते हुए कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक शार्दुल वाल्मीकि ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सेना के जवान सतीश टी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सेना के जवान ने 14 फरवरी 2019 को कल्याण और कसारा स्टेशनों के बीच गोवा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक पुर्तगाली महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

केरल का रहने वाला आरोपी सेना का जवान सतीश टी पीड़िता के साथ उसी डिब्बे में यात्रा कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि महिला ने छेड़छाड़ के मामले में भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई।

दूतावास में दर्ज कराई गई पुर्तगाली महिला की शिकायत को बाद में जांच के लिए कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और महिला द्वारा मुहैया कराए गए ब्यौरे के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवान सतीश टी की पहचान कर ली।

पुलिस ने कहा कि आरोपी सेना के जवान सतीश टी को जब यह संदेह हुआ कि पुलिस पुर्तगाली महिला से छेड़छाड़ के मामले में उसकी तलाश कर रही है, तो उसने कल्याण के सेशन कोर्ट  में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। 

जिसे कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया। उसके बाद आरोपी सतीश ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया और वहां से भी उसनी याचिका खारिज कर दी गई।

आरोपी जवान से पुलिस छेड़छाड़ की उस घटना में पूछताछ कर रही है और जल्द ही सारी प्रकियाओं का पालन करते हुए पुलिस कोर्ट में आरोपी सतीश टी के खिलाफ चारजशीट दायर करेगी। 

टॅग्स :थाइनThane Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट