लाइव न्यूज़ :

बेटे ने मुझसे आज ही निकालने को कहा, अरबाज के पिता ने बताया- उसने 5 दिन से खाना नहीं खाया

By अनिल शर्मा | Updated: October 30, 2021 07:56 IST

अरबाज के पिता ने बताया- आज (शुक्रवार) बेटे से 20 मिनट बात हुई। मैंने उससे पूछा- कैसी खुशी चाहते हो, कैसा सेलिब्रेशन चाहते हो। अरबाज ने कहा कि वह सबसे पहले अपनी मां को गले लगाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को बेटे अरबाज से आर्थर रोड जेल में पिता असलम ने 20 मिनट बात कीअरबाज के पिता ने कहा कि वह जेल में 5 दिनों से ना खाया है ना ही सोया है

मुंबईः ड्रग्स केस में आर्यन खान के सह-आरोपी अरबाज़ मर्चेंट के पिता असलम ने बताया है कि वह शुक्रवार को बेटे से 20 मिनट के लिए मिले और उसे बताया कि वह आज-कल में जेल से निकल जाएगा। बकौल असलम, बातचीत तो बीच में भी हुई। आर्थर रोड जेल में मेरा ये तीसरा ट्रिप है। उसने मुझसे उसे आज ही बाहर निकालने को कहा और बताया कि 5 दिनों से ना सोया है, ना खाया है।

अरबाज के पिता ने आगे बताया- आज (शुक्रवार) बेटे से 20 मिनट बात हुई। मैंने उससे पूछा- कैसी खुशी चाहते हो, कैसा सेलिब्रेशन चाहते हो। अरबाज ने कहा कि वह सबसे पहले अपनी मां को गले लगाना चाहते हैं। बहुत सारा प्यार करना चाहता हूं। मैंने उससे कहा कि तुम पहले बाहर आ जाओ जैसा चाहोगे वैसा होगा। बेटे ने कहा कि- पापा कल की बात ही ना करो। खुशी के मारे मैं ना 5 दिन से खाना खाया हूं ना ही सोया हूं। साढ़े सात किलो वजह कम हो गया है आज आधा किलो और हो गया होगा।

अरबाज के पिता ने आगे बताया कि बेटे ने कहा कि पापा आप चाहते हैं कि मैं इसी में रहूं। कुछ भी करिए मुझे आज ही जेल से बाहर निकालिए। बेटे के बाहर आने के बाद किस तरह की खुशी मनाएंगे, इसका जवाब देते हुए अरबाज के पिता ने कहा कि आपको पता नहीं मेरी पत्नी और सास पंजाबी हैं। उनके लिए घर पर दिवाली मनाते हैं। तो ये शुभ अवसर है। अरबाज के पिता ने कहा कि सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान ही हमने उत्सव की तैयारी कर ली थी लेकिन जमानत नहीं मिली, इसलिए पत्नी ने कहा है कि जब तक बाहर नहीं आ जाता तब तक कुछ मत करो।

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए