लाइव न्यूज़ :

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को कोर्ट 15 दिन में सुनाई फांसी की सजा, 10000 रुपया जुर्माना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 27, 2022 20:41 IST

व्यवहार न्यायालय अररिया के एडीजे-6 सह पॉक्सो एक्ट के विशेष जज शशिकांत राय की अदालत ने यह सजा सुनाई है.

Open in App
ठळक मुद्देविक्टिम फंड से दस लाख रुपए देने का आदेश दिया है. धारा 376 भादवि के अन्तर्गत फांसी की सजा दी गई है.15 दिन में ही सजा सुनाकर मिसाल भी कायम की है.

पटनाः बिहार में अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में घर के दरवाजे के समीप खेल रही अनुसूचित जाति की एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी पाया गया मेजर को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है.

 

व्यवहार न्यायालय अररिया के एडीजे-6 सह पॉक्सो एक्ट के विशेष जज शशिकांत राय की अदालत ने यह सजा सुनाई है. इसके साथ ही एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में आजीवन सश्रम कारावास और 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है. पॉक्सो एक्ट में बच्ची के परिवार को डीएलएसए सचिव को विक्टिम फंड से दस लाख रुपए देने का आदेश दिया है.

इस अतिसंवेदनशील मामले में अररिया के स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शशिकांत राय की अदालत में आज सजा की बिंदु पर सुनवाई पूरी की. धारा 376 भादवि के अन्तर्गत फांसी की सजा दी गई है. वहीं, धारा 3(2) (5) एस.सी/एस.टी अधिनियम के अन्तर्गत आजीवन सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है.

अदालत ने आरोप पत्र दायर होने के बाद केवल तीन सुनवाई और 15 दिन में ही सजा सुनाकर मिसाल भी कायम की है. एक दिसंबर को हुई घटना के बाद 12 जनवरी को जांच अधिकारी रीता कुमारी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी. 20 जनवरी को मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया. 22 जनवरी को आरोप गठित किया गया. 25 जनवरी को दोषी करार दिया गया और 27 जनवरी को सजा सुना दी गई.

इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) डॉ श्याम लाल यादव ने बताया कि घटना पहली दिसंबर 2021 को 8 बजे शाम की है.घटना को लेकर पीडिता की मां ने महिला थाना अररिया में कांड संख्या- 137/2021 दर्ज करवाया था. आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट 12 जनवरी 22 को लिखते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया था.

जिसमें न्यायालय द्वारा 20 जनवरी को धारा 376 भादवि, धारा-4 पॉक्सो अधिनियम एवं धारा 3(2) (5) एस.सी/एस.टी अधिनियम के अन्तर्गत संज्ञान लिया गया. वही, 22 जनवरी को आरोप गठन के बिन्दु पर सुनवाई हुई. आरोपी मेजर अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के वीरनगर पश्चिम का रहने वाला है.

कोर्ट में पेश किये गए गवाहों को सुनने और सबूतों को देखने के बाद जज शशिकांत राय ने आरोपी को सजा सुनाई. न्यायालय में अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किये गये सभी गवाहों ने घटना का पूर्ण समर्थन किया. गवाहों की गवाही से संतुष्ट होकर एडीजे-6 ने आरोपी को दोषी पाया. सजा पर अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओ ने अपना-अपना पक्ष रखा. दलीलें सुनने के बाद न्यायालय के न्यायाधीश ने सजा सुना दी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपकोर्टबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए