लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: 12 साल बाद कब्रिस्तान से लड़की के अवशेष निकालकर फिर से पोस्टमॉर्टम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 14, 2019 11:46 IST

इस रेप-हत्याकांड की खबर ने देशभर का ध्यान खींचा था। मृतका की लाश विजयवाड़ा स्थित हॉस्टल से बरामद हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के गुंटूर में तेनाली इलाके के चेंचुपेट कब्रिस्तान में दफन फार्मेसी की एक छात्रा के शव के अवशेष निकालकर फिर से पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 2007 में फार्मेसी की छात्रा की लाश होस्टल के बाथरूम में मिली थी। छात्रा की रेप के बाद हत्या का शक जताया गया था।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में तेनाली इलाके के चेंचुपेट कब्रिस्तान में दफन फार्मेसी की एक छात्रा के शव के अवशेष निकालकर फिर से पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 2007 में फार्मेसी की छात्रा की लाश होस्टल के बाथरूम में मिली थी। छात्रा की रेप के बाद हत्या का शक जताया गया था। इस मामले में सत्यम बाबू नाम के आरोपी को उम्रकैद सुनाई गई थी जिसे बाद में 2017 में अदालत ने बरी कर दिया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट ने 29 नवंबर 2018 को इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। सीबीआई ने जनवरी 2019 में मामले की जांच शुरू की थी।

इस रेप-हत्याकांड की खबर ने देशभर का ध्यान खींचा था। मृतका की लाश विजयवाड़ा स्थित हॉस्टल से बरामद हुई थी। कातिल ने एक चिट्ठी छोड़ी थी जिसमें रेप के बाद हत्या करने की बात लिखी गई थी। चिट्ठी में लिखा गया था कि छात्रा द्वारा उसके प्यार का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद कातिल ने वारदात को अंजाम दिया।

बता दें कि पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी रेप के बाद हत्या का जिक्र किया गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस मामले को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। मामले में तत्कालीन नगर प्रशासन मंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री रंगा राव के पोते का भी नाम आया था। 

हालांकि पुलिस ने 2008 में कहा था कि सत्यम बाबू नाम के आरोपी ने पीड़िता की हत्या करने की बात कबूली है। सत्यम बाबू को दिमागी रूप से बीमार बताया गया था और 2010 में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 2017 में सत्यम बाबू को बरी कर दिया गया था। उसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांडआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?