लाइव न्यूज़ :

अनूपपुरः मां ने डेढ़ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या की, बच्चे के पिता को पत्नी के चरित्र पर था शक, डीएनए जांच कराना चाहता, आखिर क्या है मामला

By भाषा | Updated: April 7, 2022 16:48 IST

परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पता चला कि बच्चे के पिता को पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने बच्चे को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया। वह बच्चे का डीएनए जांच कराना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।महिला ने ही अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है।परिवार के सदस्यों ने बच्चे की नाक से खून निकलते हुए देखा।

अनूपपुरः मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला ने यह कदम पति द्वारा बच्चे का डीएनए परीक्षण कराने की मांग करने और बच्चे का जैविक पिता होने से इंकार करने के बाद उठाया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बिजुरी इलाके में घटी थी। कोतमा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एस एस बघेल ने बताया, ‘‘रविवार आधी रात के कुछ ही समय बाद 26 वर्षीय महिला अपने घर के कमरे से बाहर आई और कहने लगी उसका बेटा जवाब नहीं दे रहा है।

परिवार के सदस्यों ने बच्चे की नाक से खून निकलते हुए देखा।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पता चला कि बच्चे के पिता को पत्नी के चरित्र पर शक था और उसने बच्चे को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया। वह बच्चे का डीएनए जांच कराना चाहता था।

बघेल ने बताया कि व्यक्ति का आरोप है कि जब उसकी पत्नी अपने मायके अकेली गई थी, तब वह गर्भवती हुई थी। बघेल ने कहा कि घटना की जांच और बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला ने ही अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए