लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज, गवाह को धमकी देने का लगा आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: June 29, 2018 02:25 IST

पुलिस ने बताया कि दाती के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में मुख्य गवाह सचिन जैन ने पुलिस को बताया कि 23 जून को वह सोहना से परिवार के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में एसयूवी में सवार हथियारों से लैस छह लोगों ने उसे रोक लिया। 

Open in App

गुड़गांव, 29 जून: बाबा दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार के मामले में एक गवाह ने आरोप लगाया है कि उसे धमकी मिल रही है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दाती के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में मुख्य गवाह सचिन जैन ने पुलिस को बताया कि 23 जून को वह सोहना से परिवार के साथ लौट रहा था, तभी रास्ते में एसयूवी में सवार हथियारों से लैस छह लोगों ने उसे रोक लिया। 

जैन ने कहा है कि इन लोगों ने खुद को दाती का सहयोगी बताया था और ने उसे धमकी दी कि अगर वह दाती के खिलाफ मीडिया से बात करता है, या अदालत को सबूत देता है, तो अंजाम भुगतने का तैयार रहे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें 26 जून को सचिन जैन से इस सिलसिले में एक शिकायत मिली थी और इसके आधार पर बादशाहपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

ये भी पढ़ें: दाती महाराज के आश्रम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मिलीं संदिग्ध चीजें, पीड़िता ने बताया कहां हुआ था रेप

क्या है पूरा मामला?

पच्चीस वर्षीय एक युवती ने स्वयंभू बाबा और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने सोमवार को दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बलात्कार का आरोप लगाया है।युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी। लेकिन महाराज और उसके चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी।युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। 

ये भी पढ़ें: रेप केसः जांच में सहयोग करने को तैयार दाती महाराज, पीड़िता ने कहा- जबरन उसके कमरे में भेजती थी महिला अनुयायी

वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबर कर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और उनके साथ पुलिस में बाबा और उसके चेलों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

जिसके बाद पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज और उसके चेलों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए