लाइव न्यूज़ :

बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव का सिर काटकर लाने पर 11 करोड़ रुपये ईनाम देने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2023 16:39 IST

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति का क्षत्रीय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के रूप में नाम सामने आ रहा है। जल्द ही इस तरह का पोस्ट करने के वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सहकारिता मंत्री और बेलागंज के विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव की हत्या के लिए 11 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई हैइस सिलसिले में मंत्री सुने गया के एसएसपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया हैमामले में 66 आईटी एक्ट और धारा 115 और 120 बी के तहत रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री और बेलागंज के विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव की हत्या के लिए 11 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है। इस सिलसिले में मंत्री सुरेंद्र कुमार ने गया के एसएसपी को पूरे मामले से अवगत करा दिया है। एसएसपी आशीष भारती ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना को कार्रवाई का निर्देश दिया है। राजद के बाहुबली नेताओं में शामिल सुरेंद्र प्रसाद यादव को धमकी देनेवाले ने सोशल मीडिया पर पोस्ट 11 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इस मामले में सहकारिता मंत्री ने गया के रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में 66 आईटी एक्ट और धारा 115 और 120 बी के तहत रामपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

वहीं मंत्री ने एसएसपी गया को आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, क्षत्रिय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने 17 जून को अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह बोल रहे हैं कि सहकारिता मंत्री की गर्दन काटकर लाने वाले को मैं 11 करोड़ का इनाम दूंगा। इस धमकी के बाद मंत्री ने एसएसपी आशीष भारती को लिखित शिकायत की है। 

वहीं, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने धनवंत सिंह राठौर के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जांच के लिए एक टीम भी बनाई गई है। रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति का क्षत्रीय सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर के रूप में नाम सामने आ रहा है। जल्द ही इस तरह का पोस्ट करने के वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच वरीय पदाधिकारी के देखरेख में शुरू की गई है।

बता दें कि बीते माह गया जिले के फतेहपुर व टनकुप्पा प्रखंड में एक कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने अपने भाषण में बेलागंज की एक महिला जिला पार्षद के बारे में टिप्पणी की थी। सुरेंद्र प्रसाद यादव एक सभा को संबोधित करते हुए मंच से बयान दिया था कि "हाफ पैंट वाली मैडम को चुनाव में लाया गया और सभी युवा मैडम की फोटो लेकर किस करते हैं। 

इसके बाद बेलागंज क्षेत्र संख्या-8 की जिला पार्षद सह जदयू की महिला प्रदेश सचिव करिश्मा कुमारी ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी। इसके बाद जिला पार्षदों ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी को बीते माह ज्ञापन सौंपा था और कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद से ही यह मामला समय-समय पर तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला अभी उच्च न्यायालय में भी चल रहा है।

इधर, सहकारिता मंत्री ने बताया है कि मैं एक लोकप्रिय जनसेवक हूं तथा अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात (7) बार विधायक एवं एक बार सांसद निर्वाचित हो चुका हूं। मेरी लोकप्रियता के द्वेषवश मुझपर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसमें मैं बाल-बाल बचा हूं, जिसकी प्राथमिकी बेलागंज थाना, गया में दर्ज है। इसके अतिरिक्त कई संगठनों के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी प्राथमिकी रामपुर थाना, गया में दर्ज है।

टॅग्स :बिहारBihar PoliceGaya
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए