लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh-Odisha accident: 2 राज्य और दो बड़े हादसे, 21 की मौत और 53 घायल, चारों और मातम!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2024 11:59 IST

Andhra Pradesh-Odisha accident: जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देAndhra Pradesh-Odisha accident: विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई।Andhra Pradesh-Odisha accident: अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है। Andhra Pradesh-Odisha accident: मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

Andhra Pradesh-Odisha accident: आंध्र प्रदेश में फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लगने से 17 की मौत हो गई और इस हादसे में 33 घायल हो गए। वहीं ओडिशा के गंजाम में एक दुखद घटना हुई। गुरुवार तड़के बरहामपुर के समरझोला चक के पास एक निजी बस और गैस टैंकर की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब भवानीपटना से एक निजी बस बेरहामपुर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गैस टैंकर के चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक चाय की दुकान से जा टकराया, जिससे दुकान पर मौजूद तीन ग्राहक कुचल गए। उन्होंने बताया कि बस में एक यात्री भी सवार था। इस घटना में घायल हुए लोगों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा, "इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है।'' मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम राजमार्ग से वाहन हटा रही हैं।

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।

कृष्णन ने बताया, ‘‘फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।" उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि 33 घायल लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटनाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा