लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में हादसाः सैनिटाइजर पीने से 10 लोगों की मौत, शराब की दुकानें बंद चल रही हैं

By भाषा | Updated: July 31, 2020 17:01 IST

‘‘ हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार को सैनिटाइजर पीने से दो भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।पुलिस ने बताया कि छह अन्य की शुक्रवार सुबह मौत हुई। सैनिटाइजर पीने वाले कुछ और लोगों का इलाज चल रहा है।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के एक गांव में शराब के विकल्प के रूप में कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने में तीन भिखारियों सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गई।

प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि कुरीचेंदू गांव के ये लोग बीते कुछ दिन से सेनिटाइजर को पानी और शीतल पेय में मिलाकर पी रहे थे। कौशल ने गांव का दौरा किया। वहां लॉकडाउन बढ़ने के कारण शराब की दुकानें बंद हैं।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई और शेष आठ लोगों की शुक्रवार को मौत हुई । उन्होंने कहा,‘‘ हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं सेनिटाइजर में कोई जहरीला पदार्थ को नहीं था। हमने सेनिटाइजर को रसायनिक जांच के लिए भेजा है।’’

पुलिस ने बताया कि ये लोग शराब पीने के आदी थे

पुलिस ने बताया कि ये लोग शराब पीने के आदी थे और कुरीचेंदू में कोविड-19के कारण लॉकडाउन बढ़ने से शराब नहीं मिलने के कारण उन्होंने सेनिटाइजर को चुना जिसमें कुछ नशीली सामग्री होती हैं। मरने वालो में तीन भिखारी, रिक्शाचालक तथा अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मंदिर के पास दो भिखारियों की मौत हो गई। उनमें से एक घटनास्थल पर मृत पाया गया वहीं दूसरे की दार्सी कस्बे में एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को बृहस्पतिवार रात दार्सी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ और लोग सेनिटाइजर पीने के बाद बीमार पड़ गए। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

जंगली सुअर के हमले में घायल किसान की मौत

कमासिन थानाक्षेत्र के जामू गांव में जंगली सुअर के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। किसान को बचाने में घायल हुए एक अन्य किसान का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कमासिन थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जामू गांव में बुधवार की शाम खेत की रखवाली करते समय जंगली सुअर के हमले में किसान मनोज (37) घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गयी है।

मनोज को बचाने में घायल हुए किसान राजेश राजपूत का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृत किसान के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना राजस्व अधिकारियों को दे दी गयी है, ताकि किसान के परिवार को सरकारी सहायता मिल सके।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसवाई एस जगमोहन रेड्डीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज