लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 45 वर्षीय पत्रकार की गला रेतकर हत्या, पहले भी हो चुका था हमला

By भाषा | Updated: October 16, 2019 11:50 IST

घटना आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में अन्नवरम गांव में हुई। स्थानीय पत्रकार सत्यनारायण पर पहले भी हमला हो चुका है। सत्यनारायण तेलुगू अखबार में काम करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार सत्यनारायण तेलुगू अखबार में काम करते थे। हमलावर अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। डीजीपी ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक तेलुगू दैनिक के स्थानीय पत्रकार की कुछ अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आंध्र ज्योति में कार्यरत पत्रकार के सत्यनारायण (45) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमलावर अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। यह घटना एस अन्नवरम गांव में हुई। बताया जा रहा है कि पत्रकार पर पहले भी हमला हो चुका है। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी को मौके पर जाने और तथ्यों का पता लगाने के निर्देश दिये है। विज्ञप्ति के अनुसार डीजीपी ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं से मामले की जांच करेंगे।’’ 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला