लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: 45 बारातियों से भरी बस नहर में गिरी, सात की मौत और कई घायल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 12:11 IST

प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मल्लिका गर्ग ने बताया कि एपीएसआरटीसी बस का चालक विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकराने से बचने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे एपीएसआरटीसी बस नहर में जा गिरी।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस एनएसपी नहर में गिर गई।पांच महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। नहर में गिरने से पहले बस एक खंभे से भी टकराई।

दारसीः आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सोमवार देर रात बारातियों को ले जा रही एक बस के नहर में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दारसी के बाहरी इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब लगभग 45 बारातियों से भरी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस एनएसपी नहर में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस में सवार पांच महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रकाशम जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मल्लिका गर्ग ने बताया कि एपीएसआरटीसी बस का चालक विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से टकराने से बचने की कोशिश में वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे एपीएसआरटीसी बस नहर में जा गिरी।

गर्ग के अनुसार, नहर में गिरने से पहले बस एक खंभे से भी टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में बच गए बस चालक ने कहा कि बस के स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया था और ब्रेक भी फेल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एपीएसआरटीसी बस के चालक ने दो पुल में से एक को पार करने के बाद उस समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जब सामने से एक निजी बस अचानक उसकी लेन में आ गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में मौतों का कारण दम घुटना था, क्योंकि जो लोग आगे की सीटों पर बैठे थे, वे पीछे के हिस्से से उनके ऊपर गिरे अन्य यात्रियों का वजन नहीं सह पाए। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, हादसे में बचे बस चालक, खलासी और अन्य यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर वाहन से बाहर निकले।

उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ओंगोल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर एक क्रेन भेजी गई थी। पोडिली के एक परिवार ने एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए काकीनाडा जाने के वास्ते एपीएसआरटीसी की बस किराये पर ली थी।

ये लोग सोमवार देर रात 12 बज कर करीब 35 मिनट पर बस में सवार हुए थे और लगभग 15 मिनट बाद जब वे दारसी के बाहरी इलाके में पहुंचे, तो दुर्घटना के शिकार हो गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर चालक के शराब पीकर बस चलाने की आशंका को खारिज किया है। उसने भारतीय दंड संहिता की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच तेज कर दी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए