लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशनः नतीजे घोषित और दो दिन में लड़का और लड़की ने दी जान, जानें पुलिस ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 20:42 IST

Andhra Pradesh Board of Intermediate Education: पुलिस एक छात्रा जगन्नाथम वाणी (17) की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी।श्री चैतन्य कॉलेज में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली।वाणी ने इंटरमीडिएट का प्रथम वर्ष पूरा किया था।

श्रीकाकुलमः आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (एपी बीआईई) के नतीजे घोषित होने के बाद पिछले दो दिनों में दो छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस के अनुसार, बी तरुण नामक इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद बृहस्पतिवार को श्रीकाकुलम जिले में टेककली के पास एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

 

पुलिस निरीक्षक वेंकट राव ने शनिवार को बताया, "मैंने जांच की और पाया कि यह निश्चित तौर पर आत्महत्या का मामला है। उसे (तरुण को) 28 अंक मिले थे। उसे किसी ने नहीं डांटा, लेकिन कम अंक आने की वजह से वह ये सोचकर चिंतित था कि उसके साथी क्या सोचेंगे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। लड़का अपनी दादी के साथ रहता था।

तरुण, जिले के संथाबोम्मली मंडल के दंडुगोपालपुरम गांव का रहने वाला था। परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद आत्महत्याओं के अन्य कथित मामलों के बीच, पुलिस एक छात्रा जगन्नाथम वाणी (17) की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

वाणी, विजयवाड़ा के पास पेनामालुरु में तादिगादापा सरस्वती सौदा में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। पेनामलुरु सर्किल निरीक्षक किशोर ने कहा, "वाणी शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच श्री चैतन्य कॉलेज में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली।"

उन्होंने बताया कि गुंटूर जिले के फिरंगीपुरम की रहने वाली वाणी ने इंटरमीडिएट का प्रथम वर्ष पूरा किया था। वहीं, किशोर ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन वाणी की मौत को आत्महत्या बता रहा है, जबकि उसके माता-पिता इसे उत्पीड़न का मामला मान रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया