लाइव न्यूज़ :

Anant Singh: घर से एके- 47 और ग्रेनेड बरामदगी के मामले राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को सजा पर फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2022 14:22 IST

Anant Singh News: अनंत सिंह के घर में 16 अगस्त, 2019 को की गई छापेमारी में एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड, कारतूस आदि बरामद किये थे.

Open in App
ठळक मुद्देमामला बाढ़ थाना कांड संख्या 389/19 का है.मामले का स्पीडी ट्रायल भी चलाया गया.मामले की जांच बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह द्वारा किया गया था.

Anant Singh News: बिहार में मोकामा के बाहुबली राजद विधायक अनंत सिंह के नदावां गांव स्थित पैतृक आवास से एके- 47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है. इस मामले में कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने आज यह फैसला सुनाते हुए विधायक और उनके एक करीबी सुनील राम की ओर से दिए गए सभी तर्कों को खारिज कर दिया.

अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं. उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिश्‍त है. उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह के घर में 16 अगस्त, 2019 को की गई छापेमारी में एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड, कारतूस आदि बरामद किये थे. कोर्ट द्वारा 21 जून को सजा के बिन्दु पर सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है.

ऐसे में सजा के ऐलान के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता भी जा सकती है. एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी नाथ दुबे की अदालत में सोमवार को कानूनी बिंदुओं पर सुनवाई पूरी होते ही फैसले के लिए 14 जून क तिथि सुनिश्चित कर दी थी. यह मामला बाढ़ थाना कांड संख्या 389/19 का है.

इस मामलों में अभियोजन पक्ष ने 13 गवाहों से गवाही करवाई. बचाव पक्ष ने 34 गवाहों से गवाही करवाई. अनंत सिंह के खिलाफ चल रहे इस मामले को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा है. आरोपी के खिलाफ ट्रायल के लिए विशेष लोक अभियोजक को नियुक्त किया गया था. वहीं इस मामले का स्पीडी ट्रायल भी चलाया गया.

इस मामले की जांच बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह द्वारा किया गया था. अनुसंधान के क्रम में अनंत सिंह व सुनील राम के खिलाफ विभिन्न मामलों को सत्य पाते हुए चार नवंबर, 2019 को भादवि की धारा 414, 120 बी, आर्म्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया था.

इस मामले में विशेष कोर्ट ने 15 अक्तूबर, 2020 को आरोप गठन किया. इसके साथ ही आरोपितों का 313 का बयान 24 नवंबर, 2021 को कराया गया. अनंत सिंह पटना की बेउर जेल में बंद रहने के दौरान भी प्रशासन के लिए चुनौती बने रहे.

उनके वार्ड से गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पर जेल में कई बार छापेमारी हुई. गड़बड़ियां मिलीं और जेल के अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही के आरोप में नपे. पिछले दिनों उनके वार्ड से मोबाइल मिला. जेल में कई लोग गैरकानूनी तरीके से उनकी सेवा करते मिले.

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?