लाइव न्यूज़ :

अनंत सिंह मामला: एएसपी लिपि सिंह की गाड़ी विवाद ने पकड़ा तूल, विधायक के वकील ने की कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2019 17:07 IST

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पुश्तैनी घर से एके-47 रायफल और अन्य सामग्री मिली थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल में अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेनी पहुंचीं एएसपी लिपि सिंह की गाड़ी को लेकर विवाद हो गया था।

Open in App

दिल्ली के साकेत कोर्ट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेन गईं बाढ की एएसपी लिपि सिंह की मुश्किलें बढ सकती हैं. दरअसल, अनंत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सांसद के स्टिकर लगी गाड़ी से वह कोर्ट पहुंची थीं. वह सफारी गाडी जदयू एमएलसी रणवीर नंदन की थी. अब इस मामले में अनंत सिंह के वकील ने लोकसभा और राज्यसभा के महासचिव को पत्र भेजकर एमपी कार पार्किंग लेबल और कार का कथित दुरुपयोग के मामले में हुई लापरवाही की जांच करने की मांग कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनंत सिंह के वकील ज्ञानेश्वर मिश्रा ने इस पत्र में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संसद की आचार समिति के अध्यक्ष को भी संबोधित किया है. उन्होंने जदयू सांसद आरसीपी सिंह और बाढ अनुमंडल की एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार के बीआर 01 पीएफ 1341 नंबर की टाटा सफारी स्टॉर्म जदयू एमएलसी डॉ रणवीर नंदन की है.

यह गाड़ी सांसद की नहीं हैं. इसके बावजूद लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए एमपी कार पार्किंग लेबल लगा हुआ है.

अपने पत्र में उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि यह संबंधित सांसद और संबंधित अधिकारी के अनैतिक और अवांछित दृष्टिकोण को इंगित करता है. उन्होंने ने मामले की जांच और संसद सदस्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की अपील की है. साथ ही ड्यूटी पर तैनात बाढ की एएसपी लिपि सिंह पर भी सेवा नियम का उल्लंघन किये जाने पर कार्रवाई की मांग की है.

टॅग्स :अनंत सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा