लाइव न्यूज़ :

एएमयू प्रोफेसर पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप, निलम्बित, जानिए क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2022 17:50 IST

मेडिसिन फैकल्टी के डॉ जितेंद्र कुमार को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। एएमयू ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बिना शर्त माफी भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित की गई है।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

अलीगढ़ः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को कथित तौर पर "धार्मिक भावनाओं को आहत" करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कुमार ने 5 अप्रैल को सेक्सुअल ऑफेंस पर पढ़ा रहे थे। उन्होंने रेप के "पौराणिक संदर्भ" पर एक स्लाइड शो पेश किया था।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने विश्वविद्यालय से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक सहायक प्रोफेसर को हिन्दू पौराणिक कथाओं में 'बलात्कार' से सम्बन्धित उदाहरण देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में बुधवार को निलम्बित कर दिया। साथ में मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति भी गठित की है।

आरोपी प्रोफेसर ने बुधवार को कुलपति को पत्र लिखकर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बुधवार को बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पिछले दिनों कक्षा में अपने एक व्याख्यान के दौरान भारतीय पौराणिक कथाओं में बलात्कार से संबंधित संदर्भों के बारे में कुछ विशिष्ट टिप्पणियां की थी जिससे हिंदू विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाएं कथित रूप से आहत हुई थी।

उन्होंने बताया कि मीडिया के जरिए यह मामला उठाए जाने पर कुमार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। हालांकि मामले की गम्भीरता और शुरुआती जांच में आरोप सही पाये जाने के कारण बुधवार को उन्हें निलम्बित भी कर दिया गया। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है।

इस बीच, आरोपी सहायक प्रोफेसर कुमार ने कुलपति को लिखे पत्र में बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नहीं थी और वह सिर्फ यह दिखाना चाहते थे कि बलात्कार लंबे समय से “हमारे समाज का हिस्सा रहा है।” उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAligarh Muslim Universityअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?