लाइव न्यूज़ :

Amroha Wife-Husband Murder: किसान मुनेश का शव खेत में बनी मचान से फांसी पर लटकता मिला, पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में कुछ दूरी पर, आखिर फोन पर क्या कहना चाहते थे दंपति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2024 15:30 IST

Amroha Wife-Husband Murder: पुलिस ने बताया कि करीब आधी रात में मुनेश ने पुलिस सेवा 112 पर फोन करके कहा था कि चार लोगों ने उसे पकड़ लिया है और वे उसकी हत्या करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा है कि प्रवेश की मौत गला घोंटने से हुई है।रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जब गांव पहुंची तो मुनेश नहीं मिला।

Amroha Wife-Husband Murder: अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक किसान दंपति के शव संदिग्ध हालात में एक खेत में पाये गये। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुनेश खड़गवंशी (32) और उसकी पत्नी प्रवेश (30) के शव एक खेत में पाये गये। उन्होंने बताया कि मुनेश का शव खेत में बनी मचान से फांसी पर लटकता मिला जबकि उसकी पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में कुछ दूरी पर पाया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा है कि प्रवेश की मौत गला घोंटने से हुई है।

जबकि मुनेश की मृत्यु फांसी लगाने से हुई है। रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि मुनेश ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगायी है। सिंह ने बताया कि मुनेश अपनी पत्नी प्रवेश और छह साल की बेटी दीपांशी के साथ मंगलवार की दोपहर को पास के ही फतेहपुर बटुपुरा गांव में अपनी बहन के घर गया था।

पुलिस ने बताया कि करीब आधी रात में मुनेश ने पुलिस सेवा 112 पर फोन करके कहा था कि चार लोगों ने उसे पकड़ लिया है और वे उसकी हत्या करना चाहते हैं। पुलिस जब गांव पहुंची तो मुनेश नहीं मिला। बुधवार को मुनेश और उसकी पत्नी के शव संदिग्ध हालात में खेत में पाये गये। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान: पारिवारिक विवाद में युवक ने अपने पिता की हत्या कर आत्महत्या की

राजस्थान के पाली जिले में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर दी और फिर अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पाली के पुलिस उपाधीक्षक रतनाराम देवासी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को कुलथाना गांव में हुई।

प्रकाश पटेल (30) की अपने तलाक को लेकर पिता दुर्गाराम पटेल (65) से बहस हो गई। उसने दुर्गाराम की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बाद में प्रकाश ने अपने पांच वर्षीय बेटे राहुल के साथ एक तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के शव बाहर निकाले गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?