लाइव न्यूज़ :

सुसाइड नोट में लिखा-मैं राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मैडम मोनिका से तंग आ चुका हूं?, यातना-गालियों का सामना करने से मर जाना बेहतर, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार का शव स्कूल में लटका मिला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 15:15 IST

Amroha: जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता ने बताया कि प्रधानाध्यापक का शव स्कूल में लटका मिला और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देअपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका) का नाम भी दर्ज है।

Amroha: अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक का शव संस्थान की इमारत में लटका मिला। अमरोहा जिला प्रशासन ने संदिग्ध आत्महत्या मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के सुलतानपुर इलाके में स्थित ‘कंपोजिट स्कूल’ में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार (50) तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपने दो सहकर्मियों और जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता ने बताया कि प्रधानाध्यापक का शव स्कूल में लटका मिला और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।

गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि, ‘‘मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के नेतृत्व में एक जांच दल का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।’’ घटनास्थल से मिले कथित सुसाइड नोट में आरोपी के तौर पर नामित लोगों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया जो नाम सामने आए हैं, उनमें स्कूल के दो शिक्षक राघवेंद्र सिंह और सरिता सिंह शामिल हैं, उनके साथ बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका) का नाम भी दर्ज है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जांच का विषय है कि एक शिक्षक को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा और एक बार जांच समिति का काम पूरा हो जाने के बाद, आगे की कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी।’’ कथित सुसाइड नोट में कुमार ने कहा कि वह यह कदम इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि ‘‘मैं राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मैडम से तंग आ चुका हूं।’’

कुमार ने नोट में लिखा है ‘‘उनके अपमान, यातना और गालियों का सामना करने से मर जाना बेहतर है... मैं दो अप्रैल, 2019 से उनकी बदमाशी को सहन कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि सीबीआई उनकी जांच करे।’’ इस बीच, कुमार के बेटे अनुज सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिसे उच्च अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?