लाइव न्यूज़ :

Amritsar horror: मानवता शर्मसार!, बाप ने एक दिन घर से बाहर रहने के बाद लौटी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गांवभर में घसीटा, सीसीटीवी में कैद, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2023 14:45 IST

Amritsar horror: पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता ने अपनी बेटी के शव को बाद में रेलवे पटरी पर फेंक दिया। मोटरसाइकिल से शव को घसीटे जाने की घटना इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशव को मोटरसाइकिल से बांधकर गांवभर में घसीटा। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अमृतसरःपंजाब के अमृतसर में एक बाप ने एक दिन घर से बाहर रहने के बाद लौटी अपनी 20 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव को मोटरसाइकिल से बांधकर गांवभर में घसीटा। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता ने अपनी बेटी के शव को बाद में रेलवे पटरी पर फेंक दिया। मोटरसाइकिल से शव को घसीटे जाने की घटना इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना जंडियाला शहर के अंतर्गत आने वाले मुच्छल गांव की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बाऊ एक निहंग सिख है और वह एक मजदूर के रूप में काम करता है। सिंह ने बताया कि उसकी बेटी बुधवार को परिवार में किसी को बताए बिना घर से चली गई और बृहस्पतिवार को वापस लौटी।

इस बात को लेकर बाऊ अपनी बेटी से नाराज था और जब वह घर लौटी तब उसने उसकी पिटाई की और बाद में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअमृतसरपंजाबहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम