लाइव न्यूज़ :

अमेठीः स्मृति ईरानी के करीबी नेता को गोलियों से भूना, राजनीतिक हत्या की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2019 09:07 IST

मृतक सुरेंद्र सिंह को स्मृति ईरानी का करीबी नेता बताया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी के बरौलिया गांव में पूर्व प्रधान अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी उनपर हमला हुआ।अमेठी के एसपी ने राजनीतिक हत्या की आशंका जताई है।

उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले अमेठी में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक हत्या की आशंका जताई जा रही है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक पूर्व प्रधान को गोलियों से छलनी कर दिया गया। मृतक सुरेंद्र सिंह को स्मृति ईरानी का करीबी नेता बताया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेठी के बरौलिया गांव में पूर्व प्रधान अपने घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार देर रात बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

अमेठी के एसपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह को रात में करीब तीन बजे गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच चल रही है। हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश या राजनीतिक कारण हो सकते हैं।

सुरेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के बेहद सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने स्मृति ईरानी के लिए जमकर प्रचार किया था। स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को करीब 55 हजार वोटों के अंतर से मात दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेठीक्राइम न्यूज हिंदीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?