लाइव न्यूज़ :

Amethi Murder: अमेठी में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में घुसकर चलाई गोलियां; CM योगी ने लिया संज्ञान

By अंजली चौहान | Updated: October 4, 2024 08:20 IST

Amethi Murder: उत्तर प्रदेश के अमेठी में सरकारी टीचर और उसके परिवार की हत्या कर दी गई

Open in App

Amethi Murder: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या की खबर ने पूरे सूबे में हड़कंप मचा दिया है। सरकारी स्कूल में टीचर रहे शख्स की पत्नी और उसके दो बच्चों समेत उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी गई जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

3 अक्टूबर, गुरुवार को एक साल के शिशु और छह साल की बच्ची समेत चार लोगों के परिवार की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई, क्योंकि इलाके में एक मेला लगा हुआ था, जिसमें हज़ारों लोग आए थे।

पुलिस के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के घर में घुसकर उनकी, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी। शिक्षक की पहचान सुनील (35) और उसकी पत्नी पूनम (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित शहर के भवानी नगर चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे। न्होंने कहा कि अपराध स्थल से नौ खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने कहा,  "अहोरवा इलाके में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे रहते थे। हमें सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी है। पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया।"

अनूप कुमार ने कहा कि लूट का कोई प्रयास नहीं है उन्होंने 18 अगस्त को चंदन वर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ रायबरेली में एससी/एसटी का मामला दर्ज किया था इस एंगल से जांच की जा रही है कि क्या घटना का संबंध इस एफआईआर से है। 

अनूप कुमार सिंह ने कहा कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में तैनात थे। प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि परिवार ने एक चंदन वर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत और छेड़छाड़ के लिए शिकायत दर्ज कराई थी, अधिकारी ने कहा, यह जांच की जा रही है कि क्या हत्याएं मामले से संबंधित हैं।

सीएम योगी ने लिया एक्शन

मामले के सामने आने के बाद राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा: “आज अमेठी जिले में हुई घटना अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

टॅग्स :अमेठीयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचारमर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?