लाइव न्यूज़ :

12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ बलात्कार, आरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और...

By भाषा | Updated: November 16, 2022 21:45 IST

उत्तर प्रदेश के अमेठी का मामला है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता पिता द्वारा पीपरपुर पुलिस थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बेटी घर पर थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

अमेठीः अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पिता द्वारा पीपरपुर पुलिस थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी घर पर थी।

जिसे गांव का ही आरोपी युवक धान काटने के बहाने खेत में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। घटना 10 नवंबर की है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़: ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत हुर्रापिंजोड़ी गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण मनकेर हुर्रा (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे हथियारबंद नक्सली मनकेर के घर पहुंचे और उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने मनकेर की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद पु​लिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह मनकेर का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज