लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने की अमेजन कंपनी के साथ धोखाधड़ी, हुई 10 महीने की जेल, जानिए क्या था मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2022 17:49 IST

रोहित ने साल 2017 के बाद अमेजन ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर कुछ व्यापारियों को ऊपर उठाने और लाभान्वित करने के लिए रिश्वत ली और कंपनी के साथ धोखाधड़ी की।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित ने अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए अमेजन मार्केटप्लेस पर लिस्टिंग में हेरफेर कीरोहित अमेजन ऑनलाइन मार्केटप्लस कंपनी में थर्ड पार्टी वेंडर के सलाहकार के पद पर थे कैलिफोर्निया की कोर्ट ने रोहित को जेल के साथ 50 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है

कैलिफोर्निया: भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक को कैलिफोर्निया की कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में 10 महीने की जेल और  50 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के मुताबिक भारतीय मूल के रोहित कादिमिसेटी अमेजन के पूर्व कर्मचारी थे। इस पर आरोप था कि इन्होंने ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी के साथ फ्रॉड किया, गोपनीय जानकारी चुराई और रिश्वत ली।

कैलिफोर्निया के नॉर्थ्रिज कोर्ट के न्याय विभाग (डीओजे) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि रोहित कादिमिसेट्टी को सितंबर 2021 में इस साजिश के लिए दोषी ठहराया था। रोहित को सितंबर 2020 में ऑनलाइन मार्केटप्लेस के 6 सलाहकारों में से एक थे, जिन्हें कंपनी के साथ धोखाधड़ी और रिश्वत ली।

अमेजन मार्केटप्लेस एक ऐसा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो थर्ड पार्टी वेंडर के तयशुदा मूल्य वाले नए या इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट को बेचने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

अमेरिकी अटॉर्नी निक ब्राउन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कदीमिसेट्टी को 10 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर बतौर जुर्माना देना होगा।

अमेरिकी अटॉर्नी ने कहा कि रोहित ने अमेजन कर्मचारी के तौर पर काम करते हुए कंपनी की गोपनीय जानकारी चुराई और अमेजन मार्केटप्लेस में हेराफेरी करने के लिए रिश्वत ली।

रोहित को सजा सुनाते हुए अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज रिचर्ड ए जोन्स ने कहा, "आपके पास अमेजन से चोरी करने का लाइसेंस नहीं है। आप कई अवैध काम किये। इसलिए आपका आपराध आद के समय में संगठित अपराध की श्रेणी में आता है।"

अटार्नी ब्राउन ने अपनी दलील में कहा, रोहित ने अवैध तरीके से पैसा कमाने के लिए अमेजन मार्केटप्लेस पर लिस्टिंग में हेरफेर की और इसके लिए अमेजन के पूर्व कर्मचारियों से संपर्क किया और उनसे सहयोग लिया।

जानकारी के मुताबिक रोहित ने साल 2017 के बाद अमेजन मार्केटप्लेस पर कुछ व्यापारियों को ऊपर उठाने और लाभान्वित करने के लिए रिश्वत ली और कंपनी के साथ धोखाधड़ी की।

कदीमिसेट्टी और उसके साथ 5 अन्य ने अमेजन मार्केटप्लस में थर्ड पार्टी वेंडर के सलाहकार के रूप में कार्य किया था। जिसमें कंपनी के कई करोड़ डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामना और फूड से संबंधित सामानों को बेचा जाता था। 

टॅग्स :अमेजनअमेरिकाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए