लाइव न्यूज़ :

92 वर्षीय मां ने 72 साल के बेटे को दी भयानक मौत, वजह जान हो जाएंगे भावुक 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2018 14:49 IST

घटना अमेरिका के मैरीकोपा काउंटी के फाउंटेन हिल्स शहर की है। बेटे की हत्या 2 जुलाई की सुबह की गई। आरोपी मां का नाम एना मे ब्लेसिंग है।

Open in App

वॉशिंगटन, 5 जुलाई: अमेरिका के मैरीकोपा काउंटी में एक 92 वर्षीय महिला ने अपने 72 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक उनका बेटा उन्हें वृद्धाश्रम भेजना चाहता था। मां को बेटे का यह रैवाया बिल्कुल बरदाश नहीं हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में बेटे की गोली मारकर हत्या की।

घटना अमेरिका के मैरीकोपा काउंटी के फाउंटेन हिल्स शहर की है। बेटे की हत्या 2 जुलाई की सुबह की गई। आरोपी मां का नाम एना मे ब्लेसिंग है। बेटे को जान से मारने के बाद उन्होंने कहा, 'ये मेरी जिंदगी छीनने की कोशिश कर रहा था, मैंने इसकी छीन ली।'

बेटे की हत्या के बाद खुद को मारना चाहती थी

खबरों के मुताबिक  एना मे ब्लेसिंग अपने बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रहती थी।  एना मे ब्लेसिंग ने हत्या के बाद पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह बेटे को गोली मारन के बाद खुद को भी खत्म कर लेना चाहती थी। वह अपने बेटे को मारना नहीं चाहती थी लेकिन उसे वृद्धाश्रम जाने वाली बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने यह कदम उठा लिया। 

बेटे ने दी घर छोड़ कर जाने की सलाह

पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एना मे ब्लेसिंग का नाम जारी नहीं किया है। एना मे ब्लेसिंग ने यह भी बताया कि उसके बेटे ने कहा था कि वह जितनी जल्दी हो घर छोड़कर चली जाए, क्योंकि उसके साथ रहना अब काफी मुश्किल हो गया है। 

बुराड़ी कांड : CCTV वीडियो में सामने आया सच, परिवार ने ऐसे की थी मौत की प्लानिंग

हत्या के पहले बेटे से हुई बहस

पुलिस के मुताबिक, गुस्से में एना मे ब्लेसिंग बेटे के कमरे में जाती हैं और उसकी जेब से बंदूक निकालकर दो गोलियां लगातार चला देती है। आरोपी मां ने यह पिस्तौल 1970 में खरीदी थी। बेटे को गोली मारने के लिए एमा और उसके बीच काफी बहस हुई थी। 

बेटे के बाद गर्लफ्रेंड को भी की मारने की कोशिश

पुलिस ने यह भी बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंची, तब तक बेटे ने दम तोड़ दिया था। मृतक के गले और जबड़े में गोली लगी थी। बेटे को मारने के बाद मां ने गर्लफ्रेंड की जान लेनी चाही लेकिन वह किसी तरह खुद को बचाने में सफल हो गई। दोनों के बीच हाथापाई हुई और पिस्तौल घर के कोने में जा गिरी। बेटे के गर्लफ्रेंड ने ही पुलिस को फोन करके इस बात की सूचना दी। 

मुझे मौत की सजा मिले... 

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पुलिस जैसे ही सूचना के बाद एमा के घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह कुर्सी पर बैठी हैं। एमा ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया और कहा, मुझे इसके लिए मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने एमा पर किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज किया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अमेरिकाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी