लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अलवर में 4 स्कूली छात्राओं का रेप और उत्पीड़न, 9 शिक्षकों और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 15:50 IST

राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों और प्रिसिंपल द्वारा छात्राओं से रेप और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअलवर जिले में एक सरकारी स्कूल के 9 शिक्षकों और प्रिंसिपल के खिलाफ रेप का आरोप।स्कूल की 4 छात्राओं ने लगाए आरोप, महिला शिक्षकों पर भी रेप का वीडियो बनाने का आरोप।एक पीड़िता के अनुसार उसके साथ पिछले एक साल से गैंगरेप हो रहा था।

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी स्कूल के 9 शिक्षकों और प्रिंसिपल के खिलाफ स्कूल की ही चार छात्राओं से रेप और उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। 

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक पीड़िता से उसके पिता ने स्कूल नहीं जाने की वजह पूछी। पीड़िता 10वीं की छात्रा है। उसने पूछे जाने पर बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रिंसिपल और तीन अन्य शिक्षकों ने गैंगरेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब एक साल से ज्यादा समय से जारी था।

पीड़िता ने यह भी बताया कि दो महिला शिक्षकों ने उसके साथ हुए रेप का वीडियो भी बनाया है। मंधाना पुलिस थाने के मुकेश यादव ने कहा कि मामले में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आईं तीन और पीड़िता

पुलिस जांच के दौरान कक्षा 6, कक्षा 4 और कक्षा 3 में पढ़ने वाली तीन और पीड़िताएं सामने आईं। उन्होंने प्रिंसिपल और शिक्षकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। पीड़िताओं के अनुसार आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

जांच के बाद अलवर के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और नौ शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िताओं ने अपनी शिकायत में शिक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मामले को छुपाने के लिए दिया प्रलोभन

पीड़िताओं में से एक ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने महिला शिक्षकों को मामले की सूचना दी, तो उन्होंने लड़कियों को उनकी फीस और उनकी किताबे देने का प्रलोभन दिया। शिक्षकों ने उन्हें इस मामले के बारे में किसी से शिकायत नहीं करने के लिए भी कहा।

पीड़िता ने कहा, 'इसके बाद मैडम मुझे कई बार तीन शिक्षकों के घर ले गईं, जिनमें प्रिंसिपल भी शामिल हैं। शिक्षकों ने घर में शराब पी। बाद में उन्होंने मेरे कपड़े उतार दिए और मेरे साथ गलत काम किया।'

'भाई के मंत्री होने की दी धमकी'

इस बीच एक पीड़ित के पिता ने कहा कि जब वह घटना के बारे में शिक्षक से शिकायत करने के लिए स्कूल गया तो प्रिंसिपल ने धमकी दी कि उसका भाई मंत्री है। पिता ने कहा, 'उसने मुझसे कहा कि अगर मैं शिकायत करता हूं, तो वह मुझे मार डालेगा।' वहीं, प्रिंसिपल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे किसी मामले की कोई जानकारी नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए