लाइव न्यूज़ :

अलवरः दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 15 और 13 साल की पीड़िता साढ़े सात महीने और ढाई माह की गर्भवती, जानें क्या है मामला और कैसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 19:23 IST

राजस्थान के अलवर का मामला है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़ित किशोरियों के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे15 साल और 13 साल की बेटियों के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बड़ी बेटी ने पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की।आरोपी सप्पी और सुभान ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

जयपुरः राजस्थान के अलवर जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने और उनके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पीड़ित किशोरियों के पिता के साथ ईंट के भट्टे पर काम करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के पिता ने शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसकी 15 साल और 13 साल की बेटियों के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। अधिकारियों के अनुसार, पिता ने प्राथमिकी में कहा कि मामला तब सामने आया, जब उसकी बड़ी बेटी ने पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें बच्ची के साढ़े सात महीने की गर्भवती होने का पता चला। पुलिस के अनुसार, “जब परिवार ने इस बारे में पूछताछ की, तो लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना बताई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी सप्पी और सुभान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उसने यह भी खुलासा किया कि दोनों ने उसकी छोटी बहन के साथ भी यह कृत्य किया।” पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार शाम को नेब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दोनों गर्भवती मिलीं।

उन्होंने बताया कि छोटी लड़की ढाई माह की गर्भवती है। नेब थाना प्रभारी अनिल जैन के अनुसार, पीड़ित लड़कियों का परिवार ईंट भट्टे के पास रहता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच, बानसूर थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह बृहस्पतिवार को स्कूल जा रही थी।

तब दोनों आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसके साथ हुए कृत्य के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानAlwarगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज