लाइव न्यूज़ :

अलवर: नाबालिग के कपड़े उतारकर पहले बनाया अश्लील वीडियो फिर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, पैसे नहीं देने पर क्लिप किया वायरल

By आजाद खान | Updated: October 2, 2022 09:16 IST

मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और सभी आरोपियों की तलाशी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअलवर में एक नाबालिग के कपड़े उतारकर उसका वीडियो बनाया गया है।फिर आठ लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया है। करीब नौ महीने तक 50 हजार ऐंठने का भी आरोप है।

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) में एक कक्षा आठ की लड़की के साथ गैंगरेप और फिर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि इस अपराध में आठ आरोपी शामिल थे जो लड़की को यह कहकर कि उनके पास उसका एक फोटो है, उसके कपड़े उतरवाए और वीडिया बनाया। 

इसके बाद इस वीडियो की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया और करीब नौ महीने तक उससे पैसे ऐंठते रहे। अन्त में जब लड़की और पैसों का इन्तजान न कर पाए और उसने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला राजस्थान के अलवर के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया है। उसके अनुसार, रजोट निवासी आरोपी साहिल ने उनकी बहन को पिछले साल दिसंबर में कॉल किया था और उसे यह कहकर कि उसका एक फोटो उसके पास है उसे एक जगह बुलाया था। 

इसके बाद जब पीड़िता वहां पहुंची तो उसके साथ वहां मौजूद आठ लोगों ने जबरन उसका कपड़ा उतरवाया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपियों ने उसके बाद उसका गैंगरेप किया और उसे वहीं छोड़कर वापस चले गए। उसके भाई ने बताया कि करीब एक घंटे बाद जब उसके होश आया तो वह घर आई थी। 

2.5 लाख रुपए की मांग की

लड़की के भाई ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपी वीडियो वारयल कर देंगे की धमकी देते हुए नाबालिग से पिछले नौ महीने में 50 हजार ऐंठे थे। आरोपी की यह मांग थी कि लड़की उसे 2.5 लाख रुपए दे, लेकिन जब लड़की ने यह कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं और अब वह पैसे नहीं दे सकती है तो ऐसे में आरोपी ने उसके वीडियो को ऑनलाइन अपलोड कर दिया जो वायरल हो गया। 

उसके भाई ने यह भी बताया कि आरोप ने इसी साल 3 जनवरी और 6 अप्रैल को भी उसका रेप किया था। 

पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की कर रही है तलाश

आपको बता दें इस आरोप में नगला डूंगर निवासी अरबाज, निवासी बाजोट जावेद, इस्माईलपुर निवासी मुस्तकीम, तालीम, सलमान उर्फ छोटेलाल, अकरम, अन्य अकरम और साहिल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन पर गैंगरेप, पोक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। 

इस पर बोलते हुए किशनगढ़ बास सर्कल के पुलिस उपाधीक्षक अतुल अगर ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। यही नहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceरेपगैंगरेपवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो