लाइव न्यूज़ :

अलवरः बार-बार दुष्कर्म से परेशान 13 साल की नाबालिग ने लिया बदला, 45 वर्षीय 'रेपिस्ट' को शराब पिलाकर गला घोंटा

By भाषा | Updated: June 7, 2022 22:55 IST

पुलिस का कहना है कि अधेड़ विक्रम यादव, जिसकी हत्या की गई है, पिछले कुछ महीने से नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर रहा था। उसने और इसका बदला लेने के लिए किशोरी ने 17-18 मई की रात विक्रम का गला घोंट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी को तीन अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के को भी मजबूर किया थापरिजन स्वाभाविक मौत समझ कर शव को मौके से ले गये। हर शाम पानी लेने जाने वाली किशोरी पर शक करने की कोई वजह नहीं थी।

जयपुरःराजस्थान के अलवर जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में 13 साल की नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में मृतक भी शामिल है।

किशोरी को तीन अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के को भी मजबूर किया था  पुलिस का कहना है कि अधेड़ विक्रम यादव, जिसकी हत्या की गई है, पिछले कुछ महीने से नाबालिग के साथ कथित रूप से दुष्कर्म कर रहा था। उसने और इसका बदला लेने के लिए किशोरी ने 17-18 मई की रात विक्रम का गला घोंट दिया।

पुलिस का कहना है कि परिजन स्वाभाविक मौत समझ कर शव को मौके से ले गये। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने गर्दन पर खरोंच के निशान देखे और पुलिस केा सूचित किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। भिवाड़ी के कोटकासिम थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया, ‘‘यह एक ‘ब्लाइंड’ (जिसमें हत्यारे के संबंध में कोई सुराग ना हो) मामला था।

मृतक के घर के पास रहने वाली और हर शाम पानी लेने जाने वाली किशोरी पर शक करने की कोई वजह नहीं थी। मृतक शराबी था। करीब 10 लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मामले के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।’’ उन्होंने बताया, ‘‘घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां से कपड़े का टुकड़ा मिला। वहां मिले अन्य सुरागों के आधार पर जांच में किशोरी पर फोकस किया गया।’’

उन्होंने बताया कि किशोरी को विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने विक्रम की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि किस तरह से विक्रम उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। थानाधिकारी के अनुसार, ‘‘किशोरी एक लड़के से बातचीत किया करती थी। उस दिन युवती ने विक्रम के मोबाइल फोन से लड़के को बुलाया।

विक्रम ने किशोरी और लड़के के बीच मोबाइल पर बातचीत की रिकार्डिंग के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विक्रम ने किशोरी को गांव के अन्य तीन लोगों के साथ संबंध बनाने को भी मजबूर किया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘किशोरी इसे सहन नहीं कर सकी और बदला लेने के लिये उसने विक्रम की हत्या की साजिश रची और 17 मई को उसे मिलने बुलाया।

आधी रात को जब विक्रम शराब के नशे में किशोरी से मिलने आया तो उसके गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को युवती को हिरासत में लेकर उसे किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार सहित अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए