लाइव न्यूज़ :

Mohammed Zubair: फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2022 18:37 IST

Mohammed Zubair: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को 2018 के एक ट्वीट मामले में ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को चार दिन की पुलिस हिरासत में दे दिया। पुलिस ने जुबैर की पांच दिन की हिरासत मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया के समक्ष पेश किया।आईपीसी की धाराओं के तहत शिकायत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने एक हिंदू देवता के खिलाफ 2018 में ‘आपत्तिजनक ट्वीट’ करने से जुड़े मामले में ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर से पूछताछ के लिए हिरासत की अवधि मंगलवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने दिल्ली पुलिस और आरोपी की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुनाया।

दिल्ली पुलिस ने जुबैर की हिरासत में पूछताछ की एक दिन की अवधि समाप्त होने के बाद उसे मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया के समक्ष पेश किया और आरोपी की हिरासत पांच दिन बढ़ाने का अनुरोध अदालत से किया।

मोहम्मद जुबैर के वकील ने अदालत में कहा कि पुलिस जिस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है, वह दरअसल एक पुरानी हिंदी फिल्म की है। वहीं दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि मोहम्मद जुबैर ने प्रसिद्धि पाने की कोशिश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए कथित रूप से विवादास्पट ट्वीट का इस्तेमाल किया।

दिल्ली पुलिस की एक साइबर इकाई ने सोमवार को जुबैर को 2018 के एक ट्वीट का हवाला देने वाले एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता की शिकायत के बाद धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत शिकायत के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

153-ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (दुर्भावनापूर्ण कार्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा)। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता ट्विटर नाम हनुमान भक्त से जाता है, जिसमें भगवान हनुमान की एक तस्वीर उनकी प्रोफाइल फोटो के रूप में है। सोमवार की रात इस हैंडल पर 400 से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसमोहम्मद जुबैर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम