लाइव न्यूज़ :

रेवाड़ी गैंगरेप: आरोपी फौजी पंकज की पत्नी ने दिए चौंकाने वाले बयान, पुलिस से लगाई ये गुहार

By भारती द्विवेदी | Updated: September 22, 2018 16:56 IST

गौरतलब है कि पंकज सेना के लिए काम करता है और राजस्थान में उसकी पोस्टिंग है। गैंगरेप में नाम सामने आने के बाद से ही वो फरार है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 सितंबर:हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सीबीएसई की टॉपर से रेप मामले में मुख्य आरोपी पंकज की पत्नी ने हैरान करने वाला बयान दिया है। पंकज की पत्नी ने नाहड चौकी पुलिस के सामने कहा है कि वो अपने पति से अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। उसके पति ने रिश्तों को कलंकित किया है। साथ ही पुलिसवालों से गुहार लगाई है कि पुलिस चाहे तो उसे गोली मार दे या फांसी लगा दे लेकिन अब पंकज को लेकर उसके परिवार वालों को तंग ना किया जाए।

गौरतलब है कि पंकज सेना के लिए काम करता है और राजस्थान में उसकी पोस्टिंग है। गैंगरेप में नाम सामने आने के बाद से ही वो फरार है। आरोपी पंकज की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। साल 2017 के नवंबर में दोनों की शादी हुई थी। 

रेवाड़ी गैंगरेप मामला क्या है?

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 12 सितंबर को तीन लड़कों ने कोचिंग जाने के दौरान सीबीएसई की टॉपर छात्रा को किडनैप किया था। फिर घर से दूर ले जाकर नशीली चीज खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रेप करने के बाद आरोपियों ने छात्रा को वापस महेंद्रगढ़ के एक बस स्टॉप के पास फेंका दिया था। पीड़िता 2016 में सीबीएससी बोर्ड की टॉपर रह चुकी है और टॉप करने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित भी हो चुकी है।

पीड़िता के घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए था कि पहले उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने में आनाकानी की। लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच के लिए एसआईटी के साथ ही कई अलग-अलग जांच टीम का गठन किया गया है। पुुलिस ने तीनों आरोपी पंकज, मनीष और नीशू की पहचान कर ली है।

मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया था। जहां रेप की पुष्टि हो चुकी है। वहीं छात्रा की मां ने पुलिस पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 'सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने के बाद मोदी जी ने मेरी बेटी को सम्मानित किया था। मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हूं।'  स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम ने डॉक्टर सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पंकज अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। 

टॅग्स :रेवाड़ी गैंगरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड